भारत

चलती कार बनी आग का गोला, सड़क पर देखते ही देखते...VIDEO

jantaserishta.com
18 May 2024 2:08 PM IST
चलती कार बनी आग का गोला, सड़क पर देखते ही देखते...VIDEO
x
शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले में एक चलती कार में अचानक आग लग गई। देखते-देखते कार से आग की लपटें निकलने लगी। घटना जिले के कोतवाली नगर इलाके की है। आसपास के लोगों ने फायर ब्रिगेड को कार में आग लगने की सूचना दी। हालांकि, इससे पहले लोगों ने खुद ही आग पर काबू पाने का प्रयास किया था। गनीमत यह रही कि इस घटना में किसी की जान का नुकसान नहीं हुआ है।
दरअसल, कार चालक लद्धावाला से रामपुर तिराहा की ओर जा रहा था। तभी अचानक कार में आग लग गई। चालक ने तुरंत कार से कूदकर अपनी जान बचाई। शुरुआती जांच में सामने आया है कि आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी थी।
मुजफ्फरनगर के फायर विभाग के मुताबिक, शनिवार को कोतवाली नगर थाना इलाके में एक कार (आई-20) में आग लगने की सूचना मिली। दमकलकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर आग पर काबू पाया। कोई जनहानि नहीं हुई। तकरीबन सुबह 10 बजे कार में आग लगी थी। डैशबोर्ड के पास आग लगते ही पूरी कार लपटों की चपेट में आ गई।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story