
पंजाब: लुधियाना से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर देर रात चलती स्कार्पियो गाड़ी को अचानक से आग लग गई। स्कार्पियो में सवार को अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बड़ी दिलेरी से कार से नीचे उतरा और आग बुझाने की कोशिश करने लगा। देखते ही देखते आग फैल …
पंजाब: लुधियाना से सनसनीखेज खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार लुधियाना के फिरोजपुर रोड पर देर रात चलती स्कार्पियो गाड़ी को अचानक से आग लग गई। स्कार्पियो में सवार को अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान बड़ी दिलेरी से कार से नीचे उतरा और आग बुझाने की कोशिश करने लगा। देखते ही देखते आग फैल गई पूरी गाड़ी आग की चपेट में आ गई तो तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई जिसके बाद आग पर बड़ी मशक्कत के बाद काबू पाया गया।
बताया जा रहा है कि उक्त कार सवार काका लुधियाना के बस्ती जोधेवाल, भगवान वाल्मीकि नगर फिल्म देखकर वापिस घर जा रहा था तो अचानक से कार के बोनट से धुआं निकलता दिखाई दिया। कार सवार चौकसी दिखाते हुए कार से उतर गया। इसी दौरान स्कार्पियों में लगी आग ने रौद्र रूप धारण कर लिया। राहगीर डर के मारे सहम गए और कई वाहन तो मौजूदा घटनास्थल पर ही रुक गए। यह भी जानकारी निकल कर सामने आई है कि उक्त कार चालक काका ने यह कार दिवाली के मौके पर खरीदी थी।
