भारत

सरकार में हलचल तेज! CBI की कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, सीएम के भतीजे का खास है आरोपी

jantaserishta.com
31 Dec 2020 12:31 PM IST
सरकार में हलचल तेज! CBI की कई ठिकानों पर ताबड़तोड़ छापेमारी, सीएम के भतीजे का खास है आरोपी
x
बड़ी खबर.

पश्चिम बंगाल में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले राज्य में हलचल बढ़ने लगी है. गुरुवार को सीबीआई ने कोलकाता में तृणमूल यूथ कांग्रेस के जनरल सेक्रेटरी विनय मिश्रा के ठिकानों पर छापे मारे. ये छापेमारी मवेशी तस्करी घोटाले को लेकर की गई है.

जानकारी के मुताबिक, सीबीआई की ओर से लगातार विनय मिश्रा को नोटिस दिया गया था लेकिन उसने इन्हें नज़रअंदाज किया. विनय मिश्रा को तृणमूल कांग्रेस के नेता अभिषेक बनर्जी का करीबी माना जाता है. अभिषेक बनर्जी बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के भतीजे हैं.
गुरुवार को सीबीआई की टीम कोलकाता में विनय मिश्रा के ठिकानों पर पहुंची, दो ठिकानों पर मवेशी घोटाले और एक जगह पर कोयला चोरी मामले में रेड मारी गई है. शुरुआती जानकारी के मुताबिक, कोलकाता में विनय मिश्रा के अन्य ठिकानों पर भी छापेमारी हो सकती है.
सीबीआई के इस एक्शन के बाद भारतीय जनता पार्टी के नेता कैलाश विजयवर्गीय का रिएक्शन आया है. कैलाश विजयवर्गीय ने ट्वीट किया है कि बंगाल के एक पावर ब्रोकर विनय मिश्रा के यहां सीबीआई के छापे के बाद बंगाल के उच्च अधिकारियों की आपातकालीन बैठक और मुख्यमंत्री एवं भाइयों के यहां हलचल, प्रदेश में चर्चा का विषय है!
गौरतलब है कि भारत और बांग्लादेश की सीमा पर लंबे वक्त से मवेशियों की तस्करी की बात सामने आई थी, जिसमें स्थानीय अफसरों, नेताओं के शामिल होने की बात थी. इस मामले की जांच सीबीआई कर रही है, कुछ वक्त पहले ही इसी केस में सीबीआई ने बीएसएफ के कई अफसरों को समन किया था और पूछताछ की थी.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story