भारत

मुंह बंद, कान खुले हैं: मप्र में प्रवेश करने पर राहुल गांधी

jantaserishta.com
23 Nov 2022 1:48 PM IST
मुंह बंद, कान खुले हैं: मप्र में प्रवेश करने पर राहुल गांधी
x
बुरहानपुर (आईएएनएस)| भारत जोड़ो यात्रा पर निकले कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने इशारों ही इशारों में बगैर नाम लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर हमला बोला। उन्होंने कहा है कि मुंह बंद कान खुले हैं, मन की बात नहीं करता। राहुल गांधी महाराष्ट्र से होते हुए मध्यप्रदेश के बुरहानपुर जिले के बोरदली गांव पहुंचे, जहां उनका जोरदार स्वागत किया गया। इस मौके पर राहुल गांधी ने कहा कि मध्य प्रदेश आकर बहुत खुशी हो रही है। इस यात्रा के दौरान बहुत बातचीत होगी और आपके गले भी लगूंगा।
राहुल गांधी ने आगे कहा कि इस यात्रा के दौरान लोगों की किसानों की समस्याएं समझेंगे क्योंकि हर इलाके की समस्या अलग होती है। हर रोज यात्रा के दौरान 25 से 30 किलोमीटर हम लोग चलते हैं, चलते हुए हम किसी से बात नहीं करते, हम अपनी बात नहीं करते, मुंह बंद और कान खुले रखते हैं। मन की बात नहीं, हमारे मन की बात नहीं, आपके मन की बात क्या है। किसानों के मन की बात क्या है, व्यापारियों के मन की बात क्या है, युवाओं के मन की बात क्या है, मजदूरों के मन की बात क्या है, यह हम सुनते हैं और सिर्फ सुनते हैं। उसके बाद 15 मिनट ज्यादा से ज्यादा 20 मिनट शाम को सात बजे हम अपनी बात रखते हैं।
राहुल गांधी ने कहा इस यात्रा के दौरान बहुत मजा आएगा। कांग्रेसी कार्यकर्ताओं को थोड़ी थकान आएगी और आप देखना लाखों किसान, लाखों युवा, बेरोजगार युवा इस यात्रा में शामिल होंगे और पूरे मध्यप्रदेश में चल कर दिखाएंगे।
राहुल ने कहा, ये यात्रा हमने कन्याकुमारी में शुरू की थी। जब हमने शुरू की तो विपक्ष के लोगों ने कहा था कि हिंदुस्तान 36 सौ किमी लंबा है। यह पैदल नहीं किया जा सकता। हम मध्यप्रदेश में आए हैं। यहां 370 किमी चलेंगे। तिरंगा हम श्रीनगर में लहराएंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story