भारत

होली से पहले घरों में पसरा मातम, जहरीली शराब से खत्म हो गईं 21 जिंदगियां

jantaserishta.com
23 March 2024 12:52 PM IST
होली से पहले घरों में पसरा मातम, जहरीली शराब से खत्म हो गईं 21 जिंदगियां
x
40 लोगों को भर्ती कराया गया था।
चंडीगढ़: पंजाब के संगरूर में जहरीली शराब पीने से होने वाली मौतों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। संगरूर के दिड़बा और सुनाम में जहरीली शराब की वजह से 21 लोगों की जान जा चुकी है। बता दें कि सुनाम में सात लोगों को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया था जिसमें से 6 की जान चली गई। संगरूर से सीएमओ के मुताबिक अस्पताल में 40 लोगों को भर्ती कराया गया था। उनकी शराब में एथेनॉल था।
20 मार्च यानी बुधवार को जहरीली शराब की वजह से 4 लोगों की मौत हो गई थी। इसके अलावा कई लोगों को अस्पताल में भर्ती करवाया गया था। इसके अगले ही दिन यानी गुरुवार को चार अन्य की मौत हो गई। पटियाला के राजिंदर अस्पताल में चार की मौत हो गई। शुक्रवार को आठ अन्य लोगों की मौत हो ई। 22 मार्च को ही मरने वालों का आंकड़ा 16 हो गया था। शनिवार को पांच की मौत हो गई और कुल संख्या 21 पहुंच गई।
पुलिस का कहना है कि अब तक इस मामले में 6 की गिरफ्तार किया गया है। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि एक घर में जहरीली शराब तैयार की गई थी। जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने छापा मारा तो 200 लीटर एथेनॉल बरामद किया गया। यह एक तरह का जहरीला केमिकल होता है। पंजाब सरकार ने मामले की जांच केलिए एक उच्चस्तरीय समिय स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम का गठन किया है।
पुलिस का कहना है कि एसआईटी इस नेक्सस के पीछे के सारे लिंक को खंगालेगी। चार सदस्यीय एसआईटी की अगुआई एडीजीपी लॉ ऐंड ऑर्डर आईपीएस गुरिंदर ढिल्लों करेंगे। इसमें डीआईजी पटियाला रेंज हरचरन भुल्लर आईपीएस, एसएसपी संगरूर सरताज चहल और अडिशनल कमिश्नर एक्साइज नरेश दुबे शामिल होंगे।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story