भारत
शादी के 14वें दिन मातम: पति बोला- 'मजाक-मजाक में छत से गिर गई पत्नी', मौत के बाद मचा हड़कंप
jantaserishta.com
12 May 2026 9:32 AM IST

x
पढ़ें पूरी खबर.
झांसी: यूपी के झांसी से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है. जहां शादी के महज 14वें दिन ही दुल्हन अचानक ससुराल की दूसरी मंजिल से नीचे गिर गई. घर के लोग उसे उठाकर अस्पताल ले गए, लेकिन सिर में गंभीर चोट आने से उसकी मौत हो गई. वह नीचे कैसे गिरी यह तो जांच में पता चलेगा, लेकिन पति का कहना है कि वह छत की मुंडेर (बाउंड्री) पर पैर लटका कर मजाक कर रही थी, तभी नीचे गिर गई. मौके पर पहुंची पुलिस मामले को संदिग्ध मानते हुए जांच में जुट गई है.
मृतका की पहचान 30 वर्षीय प्रियंका मिश्रा के रूप में हुई है. उसका मायका गोरखपुर जिले में है. उसके पिता कस्टम विभाग से रिटायर्ड बताए जा रहे हैं. वह काफी होशियार थी और बीएड भी कर चुकी थी. अभी 28 अप्रैल को उसकी झांसी के सीपरी बाजार थानांतर्गत मिशन कंपाउंड में रहने वाले शुभम से शादी हुई थी.
पति शुभम ने बताया कि उनकी करीब डेढ़ साल पहले जीवन साथी डॉट कॉम से मुलाकात हुई थी. मुलाकात के बाद उनके बीच बातचीत होने लगी और उन्होंने शादी करने का निर्णय ले लिया. जिसमें दोनों परिवारों के सहमति हो गई और उन्होंने 28 अप्रैल को शादी कर ली. इसके बाद 2 मई को रिसेप्शन भी हुआ.
सोमवार को शादी के उपलक्ष्य में घर पर सुहागिनों का खाना था. कार्यक्रम चल रहा था, तभी लगभग 4.30 बजे प्रियंका अपने कमरे में आई. कुछ देर बाद वह दोनों छत पर गए और बातें करने लगे. इस दौरान प्रियंका छत की मुंडेर पर मजाक में पैर लटकाने लगी तो उसने मना किया. लेकिन वह फिर मजाक करने लगी और पैर मुंडेर पर लटका दिया. इतने में प्रियंका दूसरी मंजिल से नीचे गिर कर गंभीर रूप से घायल हो गई. सभी लोग उसे उठाकर अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी मौत हो गई. पति ने किसी तरह के विवाद से इनकार किया है.
हालांकि घटना को लेकर कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं? क्योंकि पति शुभम यह नहीं बता पाया कि धूप होने के बावजूद वह दोनों छत पर क्यों गए? मामले को लेकर पुलिस क्षेत्राधिकारी लक्ष्मीकांत गौतम से बात की गई तो उन्होंने बताया कि सूचना मिलते ही सीपरी थाने की पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी.
पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए मॉर्चरी भेज दिया है. साथ ही घटना का वास्तविक कारण जानने के लिए टीम जांच में जुट गई है. पति समेत सभी के बयान दर्ज किए जा रहे हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





