भारत

पर्वतारोही नीतीश सिंह ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर फहराया तिरंगा, देश का किया नाम रोशन

Deepa Sahu
17 Aug 2021 2:42 PM GMT
पर्वतारोही नीतीश सिंह ने यूरोप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस पर फहराया तिरंगा, देश का किया नाम रोशन
x
उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के लाल और युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह ने 15 अगस्त को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस को फतह कर जिले के साथ देश का नाम भी रोशन किया है।

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर शहर के लाल और युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह ने 15 अगस्त को यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एलब्रुस को फतह कर जिले के साथ देश का नाम भी रोशन किया है। बता दें कि इस अभियान के लिए पर्वतारोही नीतीश को भारत के लोकसभा अध्यक्ष स्पीकर ओम बिरला ने अपने दिल्ली आवास पर भारत का गौरव तिरंगा झंडा देकर माउंट एल्ब्रुस को फतह करने के लिए रवाना किया था।

नीतीश सिंह गोरखपुर से सात अगस्त को अपने मिशन के लिए निकल चुके थे। 10 अगस्त को वह यूरोप महाद्वीप के रसिया के मास्को शहर पहुंचे। इसके बाद इन्होंने 11 अगस्त को यूरोप के सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस की चढ़ाई की शुरुआत की। वह 13 अगस्त को माउंट एल्ब्रुस के बेस कैंप 3850 मीटर तक पहुंच गए थे।
14 अगस्त की रात जब सारे हिंदुस्तान के लोग सो रहे थे तब नीतीश रात के 11:30 बजे से माउंट एल्ब्रुस को फतह करने के लिए निकल चुके थे। रात के समय ऊपर की चोटी पर करीब 80 से 100 की रफ्तार से हवाएं चल रही थी। शरीर जमा देने वाला माइनस -25 डिग्री का तापमान भी था, लेकिन वह नीतीश का हौसला नहीं डगमगा सकीं।




नीतीश 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के दिन सुबह 8:50 पर यूरोप महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट एल्ब्रुस (5842 मीटर) पर भारत का गौरव तिरंगा फहराया।
नीतीश ने बताया कि लक्ष्य को फतह करना उनके लिए बहुत ही जरूरी था, चढ़ाई करते समय बहुत दिक्कतों का सामना करना पड़ा। माइनस -25 डिग्री तापमान और ऊपर से बर्फबारी होने की वजह से शरीर पूरी तरह से जमने लगा था, बर्फबारी की वजह से दिमाग भी पूर्ण रूप से काम नहीं कर रहा था। ऐसे में दिमाग को स्थिर रखते हुए चढ़ाई शुरू की और अपने लक्ष्य पर पहुंच कर भारत का तिरंगा लहराया।




हर बार जनजागरूकता का संदेश देने वाले युवा पर्वतारोही नीतीश सिंह इस बार अंतरराष्ट्रीय पहाड़ से वैश्विक महामारी मासिक धर्म के जागरूकता का संदेश दिया है। उसके साथ स्वच्छ भारत, स्वच्छ गोरखपुर एवं फिट इंडिया, फिट गोरखपुर का भी संदेश दिया।
अभी तक इन चोटियों पर लहराया तिरंगा एवं जन जागरूकता के लिए संदेश
2018: माउंट एवरेस्ट पर 17598 फिट बेस कैंप से बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का संदेश दिया।
2018: लेह लद्दाख स्थित माउंट स्टॉक कांगड़ी 6124 मीटर एवं सर्व शिक्षा अभियान, सब पढ़े सब बढ़े का संदेश दिया।
2019: अरुणाचल प्रदेश स्थित मीराथांग ग्लेशियर 16600 फीट।
2019: मध्यप्रदेश के इंदौर में आयोजित अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट क्लाइंबिंग में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व किया।
2020: उत्तराखंड में स्थित पीनट चोटी 9000 फीट
2020: माउंट रूद्र गैरा उत्तराखंड 19081 फीट।
2021: अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो पर फहराया तिरंगा। किन्नर समुदाय को जोड़ने का संदेश दिया।
नीतीश सिंह राजेंद्र नगर पश्चिमी न्यू कॉलोनी के निवासी हैं। उनका मूल निवास ग्राम सभा - रामपुर गोपालपुर (गोनरपुरा) विकासखंड - चरगांवा, जिला गोरखपुर है। नीतीश सिंह दिल्ली यूनिवर्सिटी के किरोड़ीमल कॉलेज से बीकॉम की पढ़ाई की, फिलहाल वह इंटीग्रल विश्वविद्यालय लखनऊ से एमबीए प्रथम वर्ष के छात्र हैं।
आपको बता दें कि नीतीश इसी 26 जनवरी को अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट किलिमंजारो को फतह कर अपने देश का गौरवशाली तिरंगा फहराया था। इसके लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने तिरंगा प्रदान किया था।
Next Story