भारत

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, नाबालिग बेटे की दर्दनाक मौत

Shantanu Roy
11 March 2023 6:24 PM GMT
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, नाबालिग बेटे की दर्दनाक मौत
x
बड़ी खबर
गुरदासपुर। गुरदासपुर में एक 12 वर्षीय लड़के की करंट लगने से मौत की खबर मिली है। यह हादसा उस समय हुआ जब वह मोबाइल फोन चार्ज लगा रहा था। मृतक लड़के की पहचान लवली निवासी गांधिया पनियाड़ के रूप में हुई है। मृतक लड़के के रिश्तेदार ने जानकारी देते हुए बताया कि आज लवली मोबाइल चार्ज लगाने लगा तो अचानक उसका हाथ बिजली के तार से लग गया और उसे करंट लग गया। जिससे वह घायल हो गया। घायल अवस्था में उसे इलाज के लिए सिविल अस्पताल गुरदासपुर में भर्ती कराया गया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उन्होंने कहा कि मृतक लवली के घर की आर्थिक स्थिति ठीक नहीं है। उसके परिवार ने जिला प्रशासन से मदद की गुहार लगाई है।
Next Story