भारत

माउंट आबू के मास्टर प्लान में होगा संशोधन, वित्तीय स्वीकृति जारी

Shantanu Roy
1 March 2024 3:51 PM IST
माउंट आबू के मास्टर प्लान में होगा संशोधन, वित्तीय स्वीकृति जारी
x
सिरोही। लंबे अरसे से अटकी माउंट आबू के मास्टर प्लान मॉडिफाई कार्य को लेकर अब धीरे-धीरे प्रक्रिया आगे बढ़ने लगी है। बुधवार को पुस्तकालय भवन में मास्टर प्लान को मॉडिफाई करने के लिए पालिकाध्यक्ष जीतू राणा व आयुक्त शिवपाल सिंह राजपुरोहित की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें मास्टर प्लान को मॉडिफाई करने का प्रस्ताव पारित कर 5 लाख रुपए की वित्तीय स्वीकृति जारी की। हालांकि इससे पूर्व भी बोर्ड बैठक में मास्टर प्लान को मॉडिफाई करने को लेकर वित्तीय स्वीकृति जारी हो चुकी थी। लेकिन, हाल ही में 12 फरवरी को यह मुद्दा प्रमुखता से उठाए जाने के बाद 26 फरवरी को स्वायत शासन विभाग के निदेशक सुरेश कुमार ओला ने आदेश जारी कर नगर पालिका आयुक्त को प्रक्रिया को आगे बढ़ाने के लिए निर्देशित किया था। बैठक में सदस्यों ने सहमति जताते हुए पूर्व में 2015-16 में जिस संस्थान द्वारा मास्टर प्लान बनाया था उसकको जिम्मेदारी देने का निर्णय लिया।
बैठक में पालिका उपाध्यक्ष रणजीत बनोदा, नेता प्रतिपक्ष सुनील आचार्य, मॉनिटरिंग कमेटी के पूर्व सदस्य सौरभ गांगड़िया, पार्षद मंगल सिंह, नारायण सिंह भाटी, मांगीलाल काबरा, विकास अग्रवाल, धीरज सोलंकी, मालम सिंह मानगढ़ सहित कई जनप्रतिनिधि व कर्मचारी मौजूद थे। नगर पालिका में लगे करीब डेढ़ सौ से भी ज्यादा अस्थाई कर्मचारियों का भुगतान नहीं करने को लेकर पार्षदों ने विरोध जताया। इतना ही नहीं दर्जनों अस्थाई कर्मचारी भी पुस्तकालय भवन के बाहर पहुंच ओर ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाया। बैठक में मौजूद आयुक्त ने कहा कि ठेकेदार द्वारा कहीं अनियमितताएं बरती है जिसको लेकर उसका भुगतान नगर पालिका ने रोका है। हालांकि अस्थाई कर्मचारियों को शीघ्र पालिका द्वारा भुगतान कर दिया जाएगा। नगर पालिका में लगे करीब डेढ़ सौ से भी ज्यादा अस्थाई कर्मचारियों का भुगतान नहीं करने को लेकर पार्षदों ने विरोध जताया। इतना ही नहीं दर्जनों अस्थाई कर्मचारी भी पुस्तकालय भवन के बाहर पहुंच ओर ठेकेदार पर मनमानी का आरोप लगाया। बैठक में मौजूद आयुक्त ने कहा कि ठेकेदार द्वारा कहीं अनियमितताएं बरती है जिसको लेकर उसका भुगतान नगर पालिका ने रोका है। हालांकि अस्थाई कर्मचारियों को शीघ्र पालिका द्वारा भुगतान कर दिया जाएगा।
Next Story