भारत

पीएम मोदी की प्रेरणा से कच्छ में मोटरसाइकिल रेसिंग ने पर्यटन को दी रफ्तार: टीवीएस मोटर कंपनी के एमडी सुदर्शन वेणु

jantaserishta.com
22 July 2025 11:44 AM IST
पीएम मोदी की प्रेरणा से कच्छ में मोटरसाइकिल रेसिंग ने पर्यटन को दी रफ्तार: टीवीएस मोटर कंपनी के एमडी सुदर्शन वेणु
x
नई दिल्ली: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शिता ने गुजरात के कच्छ को पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों पर पहुंचाया है। टीवीएस मोटर कंपनी के प्रबंध निदेशक सुदर्शन वेणु ने भी इसे माना है। उन्होंने कहा है कि कैसे मोदी के विचार ने कच्छ में मोटरसाइकिल रेसिंग की शुरुआत कर इस क्षेत्र को पर्यटकों और युवाओं के बीच कैसे लोकप्रिय बनाया।
सुदर्शन वेणु की भावनाएं मोदी स्टोरी के जरिए साझा की गई हैं। इसमें उन्होंने कच्छ फेस्टिवल और पीएम नरेंद्र मोदी की प्रेरणा को लेकर दिलचस्प किस्सा साझा किया है। बताया कि कैसे मोटरसाइकिल रेसिंग ने टूरिज्म की रफ्तार को बढ़ाने में मदद की। उन्होंने कहा, "हमने पीएम मोदी से मुलाकात कर बताया कि हम रेसिंग के क्षेत्र में क्या कर रहे हैं। इस पर प्रधानमंत्री ने हमें टूरिज्म के लिए कुछ करने की सलाह दी। हमें प्रेरित किया। कहा कि कच्छ में पर्याप्त अवसर हैं। हमने उनके विचारों को समझा और उस पर काम किया। कच्छ महोत्सव के दौरान, हमने 100 राइडर्स को आमंत्रित किया। स्थानीय लोग जुड़े, स्टंट शो किया गया। ये एक मौका भी था उनको कच्छ से रूबरू कराने का। बतौर ब्रांड भारत और विदेशों में प्रस्तुत करने का भी ये खूबसूरत मौका था।"
टीवीएस मोटर कंपनी के प्रबंध निदेशक ने आगे कहा, "इस अवसर ने हमें बहुत कुछ दिया। लोगों ने इसका आनंद उठाया, आत्मविश्वास का संचार कराया, और ये सब कुछ पीएम मोदी के विजन से मुमकिन हुआ। यही नहीं, पीएम मोदी कई अहम मुद्दों पर अपने विचार रखते हैं। चाहे वो मेक इन इंडिया की बात हो या एमएसएमई को आकार देने का विचार हो, हर क्षेत्र के लिए उनके विचार हमें बेहतर करने के लिए प्रेरित करते हैं। वो आम लोगों से कनेक्ट करते हैं, उन्हें आइडिया देते हैं, और मैं उनके हर विचार को संजो कर रखता हूं।"
हाल ही में पीएम मोदी को टीवीएस मोटर कंपनी की ओर से एक कॉफी टेबल बुक भेंट की गई थी। इसमें कच्छ की सांस्कृतिक-प्राकृतिक विरासत के साथ ही टूरिज्म को बढ़ाने की बात थी।
टीवीएस मोटर कंपनी ने गुजरात पर्यटन के साथ मिलकर 'टीवीएसएम एवं रण उत्सव 2025 कॉफी टेबल बुक' तैयार की थी, जिसे सुदर्शन वेणु और टीवीएस के चेयरमैन एमेरिटस वेणु श्रीनिवासन ने प्रधानमंत्री मोदी को भेंट किया था। इस वर्ष फरवरी में टीवीएस मोटर कंपनी और गुजरात पर्यटन ने मिलकर रण उत्सव को यादगार बनाया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story