भारत

उत्तर प्रदेश में 2024 में फिर लौटेगा 'मोटो जीपी भारत'

jantaserishta.com
26 Sept 2023 4:54 PM IST
उत्तर प्रदेश में 2024 में फिर लौटेगा मोटो जीपी भारत
x
लखनऊ: 22 से 24 सितंबर के बीच ग्रेटर नोएडा के बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में आयोजित मोटो जीपी भारत के सफल आयोजन के बाद अब योगी सरकार 2024 में इसके आयोजन की तैयारी में जुट गई है। मोटो जीपी की प्रमोटर कंपनी डोरना स्पोर्ट्स ने इसकी पुष्टि की है।
डोरना स्पोर्ट्स के सीईओ कॉर्मेलो एजपेलेटा, सीएफओ एनरिक अल्दामा, सीएसओ कार्लोस एजपेलेटा और प्रतिनिधि मार्कोस ने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट में सीएम योगी के साथ टीम बिल्डिंग 18 में बैठक में भाग लिया और इस दौरान मोटो जीपी भारत के बेहतरीन आयोजन को लेकर धन्यवाद देने के साथ ही अगले वर्ष फिर लौटकर आने का वादा किया।
डोरना स्पोर्ट्स के सीईओ कार्मेलो ने सीएम योगी के साथ मुलाकात में मोटो जीपी रेस के आयोजन के लिए सभी तरह की प्रशासनिक सहायता प्रदान करने के लिए धन्यवाद दिया। उन्होंने इस बात पर भी प्रकाश डाला कि प्रतियोगिता में हिस्सा ले रहे राइडर्स ने बुद्ध इंटरनेशनल सर्किट के ट्रैक और इसकी तकनीकी बारीकियों पर बहुत सकारात्मक प्रतिक्रिया दी है।
कार्मेलो ने यह भी कहा कि मोटो जीपी 2024 में एक बार फिर बीआईसी, भारत में आने को बेताब है और हम इसको लेकर उत्साहित हैं। इस दौरान कंपनी के प्रतिनिधियों ने उत्तर प्रदेश में मोटो जीपी भारत के आर्थिक प्रभाव पर भी चर्चा की। कार्मेलो ने सीएम योगी को टोकन ऑफ एप्रिसिएशन के रूप में एक हेलमेट भेंट किया, जिस पर सभी 22 राइडर्स द्वारा हस्ताक्षर किए गए थे, जिस पर बाद में कार्मेलो और सीएम योगी दोनों ने साइन किया।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story