भारत

मोतीलाल नेहरू की जयंती आज, संसद भवन में दी गई श्रद्धांजलि

jantaserishta.com
6 May 2023 1:14 PM IST
मोतीलाल नेहरू की जयंती आज, संसद भवन में दी गई श्रद्धांजलि
x
नई दिल्ली (आईएएनएस)| स्वतंत्रता सेनानी और आजाद भारत के पहले प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के पिता पंडित मोतीलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर शनिवार को संसद भवन परिसर में श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। पं. मोतीलाल नेहरू की जयंती के अवसर पर केंद्रीय शिक्षा एवं विदेश राज्य मंत्री डॉ. राजकुमार रंजन सिंह, कांग्रेस नेता राजीव शुक्ला और आनंद शर्मा सहित कई वर्तमान सांसदों, पूर्व सांसदों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों ने शनिवार को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर लोक सभा के महासचिव उत्पल कुमार सिंह ने भी उनके चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित किए।
देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद ने 30 मार्च 1957 को संसद भवन के केंद्रीय कक्ष में पंडित मोतीलाल नेहरू के चित्र का अनावरण किया था।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story