भारत
आपराधिक गिरोह के आपसी वर्चस्व में गोलीबारी, दो की मौत
jantaserishta.com
22 Aug 2025 11:40 AM IST

x
दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है.
मोतिहारी: बिहार के पूर्वी चंपारण (मोतिहारी) जिले के संग्रामपुर थाना क्षेत्र में गुरुवार की देर रात दो आपराधिक गिरोहों के वर्चस्व की लड़ाई में हुई अंधाधुंध फायरिंग में दो लोगों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान धनंजय गिरी और गुड्डू यादव के रूप में हुई है।
दोनों का पुराना आपराधिक इतिहास रहा है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि संग्रामपुर थाना इलाके के दरियापुर मठ के पास गुरुवार की देर रात दो अपराधियों को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस हत्याकांड का आरोप अपराधी सनोवर खान और उसके समर्थकों पर लगा है।
बताया जाता है कि सनोवर खान ने किसी बहाने से धनंजय गिरी और गुड्डू यादव को बुलाया था। दोनों काले रंग की एक बाइक पर सवार होकर दरियापुर मठ पहुंचे थे। जानकारी के मुताबिक सनोवर खान पहले से ही इस घटना को अंजाम देने के लिए तैयार था। जैसे ही धनंजय और गुड्डू पहुंचे, उसने फायरिंग शुरू कर दी।
गोली लगने से घटनास्थल पर ही गुड्डू यादव की मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में दोनों को मोतिहारी सदर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। मोतिहारी के पुलिस अधीक्षक स्वर्ण प्रभात ने बताया कि बीती रात हरसिद्धि के कुख्यात अपराधी धनंजय गिरी और उसके साथी गुड्डू यादव को शातिर अपराधी सनोवर खान ने गोली मार दी है। दोनों की मौत हो गई है।
धनंजय गिरी कुछ ही सप्ताह पहले जेल से मर्डर केस में बेल पर छूटकर बाहर आया था। सनोवर खान 25 हजार का इनामी अपराधी है, जिसके घर की दो महीने पहले ही कुर्की जब्ती हुई थी। उन्होंने बताया कि सनोवर की गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है। अरेराज डीएसपी के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया गया है। पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





