भारत
मां की क्रूरता: हत्यारिन निकली, बेटी की गला घोंटकर हत्या तो बेटे को गंभीर रूप से घायल किया
jantaserishta.com
11 Jun 2025 6:12 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
हिरासत में आरोपी.
आजमगढ़: आजमगढ़ जिले के मेंहनगर थाना क्षेत्र के गौरा गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. सोमवार रात एक महिला ने अपने ही बच्चों पर हमला कर दिया. इस दौरान 6 वर्षीय बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी गई, जबकि 3 वर्षीय बेटे की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे इलाज के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. आरोपी मां सरोज यादव को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है.
बताया गया कि मृतक बच्ची के पिता सुनील यादव लखनऊ में वाहन चालक हैं. वो अपने भाई की शादी में शामिल होने के लिए 20 दिन पहले घर आए थे. सोमवार को लखनऊ रवाना होने से पहले उन्होंने देखा कि उनकी पत्नी अपने बच्चों को मार रही थी. उन्होंने उसे रोका तो वह नाराज हो गई और खुद को फांसी लगाने की कोशिश करने लगी.
गांव वालों ने किसी तरह उसे किसी तरह से रोक लिया. लेकिन देर रात उसने अपनी बेटी की गला घोंटकर हत्या कर दी और बेटे को भी मारने की कोशिश की. इस घटना के बाद से गांव के लोग हैरान हैं.
घटना की सूचना पर मेंहनगर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. एसपी सिटी मधुबन कुमार सिंह ने बताया कि महिला हिरासत में है और उससे पूछताछ की जा रही है. पुलिस ने पति की तहरीर पर हत्या और हत्या की कोशिश का मुकदमा दर्ज कर लिया है. मामले की जांच जारी है और कानूनी प्रक्रिया अपनाई जा रही है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





