भारत
मां की डंडे से पिटाई की, मोबाइल लेने के लिए बेटे ने किया ये सब
jantaserishta.com
21 Dec 2022 9:35 AM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: आजतक | फाइल फोटो
मां को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है.
छिंदवाड़ा: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक लड़के ने अपनी मां की डंडे से पिटाई कर दी. बताया जा रहा है कि लड़के ने अपनी मां से मोबाइल खरीदने के लिए रुपये मांगे थे. लेकिन मां ने बेटे को रुपये देने से इनकार कर दिया. इस पर बेटा इतना गुस्सा हो गया कि उसने मां की डंडे से बेरहमी से पिटाई कर दी. मां को इलाज के लिए अस्पातल में भर्ती कराया गया है.
यह घटना जिले के परासिया बडकुही के दरबई गांव की है. यहां रहने वाली फूलवती बाई के बेटे विनोद ने मोबाइल खरीदने के लिए 25 हजार रुपये मांगे थे. फूलवती ने जैसे तैसे 15 हजार रुपये दिये तो बेटे ने गुस्से में रुपये फेंके और डंडा उठाकर मां की बुरी तरह पिटाई कर दी. मां को हाथ और पैर में चोट आई हैं. बुजुर्ग मां को 108 एम्बुलेंस से परासिया अस्पताल इलाज के लिए लाया गया. चोट और बेटे की ऐसी घिनौनी हरकत से पीड़ित मां का अस्पताल में रो-रोकर बुरा हाल है.
बुजुर्ग फूलवती के दो बेटे और एक बेटी है. बेटा अपने बुजुर्ग माता-पिता से आए दिन रुपयों की डिमांड करते रहते हैं. फूलवती के पति रमेश यादव कोयला खदान से रिटायर हुए हैं. उनको पेंशन मिलती है. रमेश ने कहा कि उनके दोनों बेटे पैसों के लिए उन्हें और उनकी पत्नी को मारते हैं.
वहीं रमेश यादव की बेटी ने कहा कि वे अपने माता-पिता को अपने ससुराल में रखने लगी थी लेकिन मां-बाप ज्यादा दिन नहीं रहे. महिला से मिलने अस्पताल पहुंचे रिश्तेदारों ने बताया कि दोनों बेटे रुपयों के लिए मां-पिता से मारपीट करते हैं. पहले भी मां को मारा गया था. फूलवती के जिस बेटे ने मारपीट की है वह कुछ दिन पहले ही जेल से छूटा है. एक बार मां ने पिटाई से आहत होकर एक बार जहर भी खा लिया था.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





