भारत

मां ने बेटी पर चलाई कुल्हाड़ी, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे

jantaserishta.com
4 Oct 2023 8:42 AM IST
मां ने बेटी पर चलाई कुल्हाड़ी, वजह जानकर सन्न रह जाएंगे
x
महिला को गिफ्तार कर लिया.
छतरपुर : मध्यप्रदेश के छतरपुर जिले के में एक निर्दयी मां ने अपनी 13 साल की बेटी को कुल्हाड़ी से मारकर मौत के घाट उतार दिया. सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने हत्या की वारदात को अंजाम देने वाली महिला को गिफ्तार कर लिया. वहीं, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की जांच शुरू कर दी है.
जिले के भगवा थाना इलाके के पुतरीखेरा गांव का यह मामला है. मुन्ना अहिरवार की पत्नी ज्योति अहिरवार ने सोमवर की रात करीब 9 बजे अपनी 13 साल की बच्ची पूजा अहिरवार पर कुल्हाड़ी से हमला कर दिया और करीब 5 बार वार करने के कारण पूजा की मौके पर ही मौत हो गई.
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी महिला और बच्ची घर पर अकेली थी. महिला का पति मजदूरी करने के लिए गांव से बाहर था. यह भी बताया जा रहा है कि आरोपी महिला मानसिक रूप से बीमार है, इसलिए शायद इस घटना को अंजाम दिया गया. बहरहाल, पुलिस ने महिला को गिरफ्तार कर सभी पहलुओं पर गहराई से जांच शुरू कर दी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story