भारत

बेटे को काल के गाल से छीन ले आई मां, जानें स्टोरी

jantaserishta.com
13 Nov 2022 10:33 AM IST
बेटे को काल के गाल से छीन ले आई मां, जानें स्टोरी
x

DEMO PIC 

महिला ने अपनी जान को दांव पर लगाकर बच्चे को काल के गाल में जाने से बचा लिया।
बिजनौर (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के बिजनौर जिले मे एक महिला द्वारा शक्ति स्वरूपा बनकर काल से लड़ने की एक कहानी सामने आई हैं। महिला ने अपनी जान को दांव पर लगाकर बच्चे को काल के गाल में जाने से बचा लिया। बिजनौर जिले के नगीना थाना क्षेत्र के मिर्जा अलीपुर भारा गांव में शनिवार देर शाम मां के साथ जंगल से घर लौट रहे 10 वर्षीय पर एक तेंदुआ झपटने की तैयारी में था। इसी दौरान तेंदुए ने बच्चे पर हमला कर दिया। हमले में बच्चा बुरी तरह घायल हो गया। लेकिन उसकी 32 वर्षीय मां प्रेमलता ने बच्चे को तेंदुआ के जबड़े में जाने से बचा लिया। घायल बच्चे को इलाज के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नगीना भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने बच्चे हालत चिंताजनक देख जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
बिजनौर जिला अस्पताल आपातकालीन चिकित्सा अधिकारी प्रेम प्रकाश ने बताया कि बच्चे के चहरे और हाथ ,पैर पर गंभीर चोटें है। बच्चे हालत स्थिर बनी हुई है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story