भारत
मां टॉफी चुरा लेती है...डांट से नाराज होकर शिकायत करने थाने पहुंचा 3 साल का मासूम, VIDEO
jantaserishta.com
17 Oct 2022 2:26 PM IST

x
न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान
पुलिस सहित मौजूद लोगों की हंसी छूट गई।
बुरहानपुर: मध्यप्रदेश के बुरहानपुर में एक बेहद रोचक मामला सामने आया है। बुरहानपुर के देड़तलाई पुलिस चौकी में एक 3 साल का मासूम अपनी मां की शिकायत करने पहुंच गया। दरअसल तीन साल के बेटे को नहला-धुलाकर मां ने नजर से बचाने काजल का टीका लगाना चाहा। बेटा इससे ना-नुकुर करने लगा। इस पर मां ने उसे प्यार से गाल पर मार दिया। यह बात बेटे को इतनी नागवार गुजरी कि वह मां की शिकायत करने पुलिस चौकी पहुंच गया।
बच्चे ने पुलिस से कहा मम्मी मेरी कैंडी और चॉकलेट चुरा लेतीं हैं। उनको जेल में डाल दो। मासूम बच्चे की यह शिकायत सुन पुलिस सहित मौजूद लोग की हंसी छूट गई। चौकी प्रभारी ने कागज उठाकर बच्चे की दिखावटी शिकायत लिखी। इस पर बच्चे को हस्ताक्षर करने को कहा। उसने भी पेन थाम कर कागज पर आड़ी-तिरछी लकीरें उकेर दीं।
बुरहानपुर के देड़तलाई में रविवार सुबह मां ने तीन साल के बेटे को तैयार कर काजल का टीका लगाना चाहा और प्यार से चपत लगा दी। उसे नहीं मालूम था कि शरारती बेटा सीधे पुलिस चौकी जा पहुंचेगा। मां से नाराज बेटा पापा के पास पहुंचा और मम्मी को थाने और जेल भेजने की जिद करने लगा। मम्मी-पापा उसकी मासूमियत पर हंस पड़े। लेकिन बेटे ने जिद पकड़ी तो पिता उसका मन रखने के लिए उसे पुलिस चौकी ले गए।
चौकी प्रभारी एसआई प्रियंका नायक बच्चे की बात सुनकर अपनी हंसी नहीं रोक सकीं। उन्होंने भी उसका मन रखने के लिए कागज-पेन उठाया और शिकायत लिखने बैठ गईं। बच्चा मम्मी द्वारा कैंडी-चॉकलेट चुराने की बात कहता रहा और वहां मौजूद सभी लोगों की हंसी छूट गई। आखिर एसआई प्रियंका ने मम्मी को जेल भेजने की बात कह कर बड़ी मुश्किल से उसे घर भिजवाया।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





