भारत

भीख मांगने के लिए मजबूर करने वाले मां-बेटा गिरफ्तार, जानें मामला

jantaserishta.com
10 Nov 2022 10:32 AM IST
भीख मांगने के लिए मजबूर करने वाले मां-बेटा गिरफ्तार, जानें मामला
x

DEMO PIC 

उसे अंधा और अपंग कर 70 हजार रुपये में राज को बेचने का आरोप लगाया था।
कानपुर (उत्तर प्रदेश) (आईएएनएस)| पुलिस ने सुरेश मांझी नामक युवक को भीख मांगने के लिए मजबूर करने के आरोप पर राज नागर और उसकी मां आशा को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने विजय नट सहित गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी दी है। मांझी ने उसे अंधा और अपंग कर 70 हजार रुपये में राज को बेचने का आरोप लगाया था।
पुलिस अब विजय नट सहित गिरोह के अन्य सदस्यों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।
घटना छह माह पहले की है, जब नौकरी की तलाश में घूम रहे सुरेश मांझी नाम के युवक को मछरिया के गुलाबी भवन निवासी उसके परिचित विजय नट ने काम दिलाने के बहाने झाकड़काटी पुल के नीचे अगवा कर लिया और गोरखपुर में बंधक बनाकर रखा।
आरोप है कि विजय ने केमिकल डालकर उसे अंधा बना दिया और उसके अंगों को तोड़कर अपंग भी कर दिया और बाद में उसे नई दिल्ली के नांगलोई में भीख मांगने वाले गिरोह के सरगना राज नगर को 70 हजार रुपये में बेच दिया।
डीसीपी (दक्षिण) प्रमोद कुमार ने कहा कि भीख मांगने वाले गिरोह के सरगना राज और उसकी मां आशा को शहर से गिरफ्तार कर लिया गया है।
डीसीपी ने बताया, उन्होंने विजय नट सहित अन्य बंधकों और गिरोह के अन्य सदस्यों के बारे में चौकाने वाले खुलासे किए हैं। एक टीम नांगलोई, नई दिल्ली भी जाएगी और अन्य बंधकों के बारे में जानकारी एकत्र करेगी, जबकि विजय नट की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी चल रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story