भारत

मां ने मोबाइल पर गेम खेलने और टीवी देखने के लिए डांटा, लड़की ने उठाया ऐसा कदम, घर वाले सदमे में...

jantaserishta.com
18 April 2021 7:42 PM IST
मां ने मोबाइल पर गेम खेलने और टीवी देखने के लिए डांटा, लड़की ने उठाया ऐसा कदम, घर वाले सदमे में...
x
हैरान करने वाला मामला सामने आया है.

महाराष्ट्र के ठाणे जिले के भिवंडी में 15 साल की एक लड़की ने मोबाइल पर गेम खेलने और टीवी देखने पर मां के डांटने के बाद कथित तौर पर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने रविवार को यह जानकारी दी।

भोईवाड़ा थाने के एक अधिकारी ने कहा, ''दसवीं में पढ़ने वाली लड़की घर पर अपने मोबाइल फोन पर गेम खेल रही थी और टीवी देख रही थी। जब उसकी मां ने देखा तो नाराजगी जताते हुए उससे पढ़ाई करने को कहा।''
उन्होंने बताया, ''इससे नाराज लड़की दूसरे कमरे में गयी और उसने दुपट्टे से खुद को छत के पंखे से लटका लिया।'' अधिकारी के अनुसार सूचना मिलने पर पुलिस का दल मौके पर पहुंचा और लड़की के शव को पोस्ट-मॉर्टम के लिए भेज दिया। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच जारी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story