भारत

बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पहुंची मां, थाने में पुलिसवाले ने कही ये बात, खदेड़ा

jantaserishta.com
13 Sept 2023 1:18 PM IST
बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर पहुंची मां, थाने में पुलिसवाले ने कही ये बात, खदेड़ा
x

DEMO PIC 

कहा- 'तुम्हारी बच्ची का हाथ ही तो पकड़ा है, कोई रेप तो नहीं कर दिया.'
कानपुर: यूपी के कानपुर में अपनी नाबालिग बेटी से छेड़छाड़ की शिकायत लेकर गई महिला को थाने से भगाने का मामला सामने आया है. महिला का आरोप है कि वो पुलिस के पास शिकायत करने गई थी लेकिन वहां दरोगा उसके ऊपर भड़क गया. इतना ही नहीं दारोगा ने कहा- 'तुम्हारी बच्ची का हाथ ही तो पकड़ा है, कोई रेप तो नहीं कर दिया.' अब महिला ने इसकी शिकायत ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर से की है. कमिश्नर ने दारोगा के खिलाफ जांच के आदेश दिए हैं.
जानकारी के मुताबिक, आईआईटी नानकारी में रहने वाली एक महिला ने बताया कि उसकी 9 साल की बेटी से साइकल पंचर की दुकान चलाने वाले शख्स ने छेड़खानी की है. 4 सितंबर को बेटी सहेली के साथ साइकल से स्कूल से घर लौट रही थी. तभी पंचर की दुकान में रुककर साइकल में हवा भरवाने लगी. इसी दौरान दुकानदार ने उसके साथ अश्लीलता की. बेटी ने घर पहुंचकर पूरी जानकारी दी तो घरवाले आरोपी के खिलाफ चौकी में रिपोर्ट दर्ज कराने पहुंचे.
शिकायतकर्ता महिला के मुताबिक, चौकी इंचार्ज ने आरोपी दुकानदार के खिलाफ सख्त एक्शन लेने के बजाय शांतिभंग की कार्रवाई करके पल्ला झाड़ लिया. ऐसे में वो शिकायत लेकर सीनियर ऑफिसर के पास पहुंची तो उन्होंने दोबारा चौकी भेजा गया. इससे गुस्साए चौकी इंचार्ज ने महिला से कहा- 'तुम्हारे बच्ची का हाथ ही तो पकड़ा है, कोई रेप तो नहीं कर दिया कि उसे फांसी पर चढ़ा दूं.' जब महिला ने इसका वीडियो बनाने का प्रयास किया, तो मोबाइल छीनकर फेंक दिया गया और चौकी से भगा दिया.
इस घटना के बाद महिला शिकायत लेकर कमिश्नर ऑफिस पहुंची, जहां मिले जॉइंट पुलिस कमिश्नर आनंद प्रकाश तिवारी ने पूरे मामले की जांच के आदेश दिए हैं. उन्होंने कहा कि बदसलूकी का आरोप सही निकला, तो विभागीय कार्रवाई की जाएगी. वहीं, कल्याणपुर थाना इंचार्ज धनंजय पांडे ने बताया कि जांच की जा रही है. जो भी दोषी होगा उसपर कार्रवाई की जाएगी.
महिला ने आरोपी साइकल की दुकान वाले के साथ चौकी इंचार्ज के खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की है. महिला ने कहा कि थाने में उसके साथ बदसलूकी हुई है. वहां के सीसीटीवी में देखा जा सकता है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story