भारत

दो बच्चों की मां का नाबालिग लड़की पर आया दिल, शादी की नीयत से ले भागी

jantaserishta.com
27 Dec 2022 3:54 PM IST
दो बच्चों की मां का नाबालिग लड़की पर आया दिल, शादी की नीयत से ले भागी
x

DEMO PIC 

थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
धनबाद (आईएएनएस)| झारखंड के धनबाद में एक तलाकशुदा महिला पर एक नाबालिग लड़की को शादी की नीयत से भगाने का आरोप लगा है। लड़की के घरवालों ने जिले के पुलिस कप्तान और कई वरीय पुलिस अफसरों से मुलाकात कर उसकी बरामदगी की गुहार लगाई है। महिला और लड़की बीते 15 सितंबर से गायब हैं। थाने में मामला दर्ज होने के बाद पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
बताया जा रहा है कि धनबाद शहर के भूली थाना क्षेत्र की महिला के साथ लड़की की अंतरंगता की जानकारी उसके घरवालों को हुई तो उन्होंने इस रिश्ते पर पाबंदी लगाने की कोशिश की। इसके बाद भी दोनों में मेल-मुलाकात का सिलसिला नहीं थमा। महिला और लड़की दोनों ने एक-दूसरे से शादी करने की इच्छा जाहिर की थी। इस बीच बीते 15 दिसंबर को जब दोनों अपने घरों से गायब हो गए तो उनकी कई जगहों पर तलाश की गई, लेकिन उनका कुछ पता नहीं चला।उनके मोबाइल नंबर पर भी संपर्क नहीं हो पा रहा है। इस बीच इस मामले में सोमवार को लड़की की मां ने जिले के ग्रामीण एसपी से मुलाकात की। बताया गया कि दोनों पहले भी एक बार घर से भाग चुकी हैं। लड़की के घरवालों का कहना है कि वह नाबालिग है और महिला उसे बहका कर उसकी जिंदगी खराब करना चाहती है।
धनबाद के डीएसपी अमर कुमार पांडे ने बताया कि लड़की की मां द्वारा शिकायत दर्ज कराई जा रही है। पुलिस उन्हें बरामद करने के लिए संभावित ठिकानों पर छापामारी कर रही है। उन्होंने कहा कि यह ह्यूमन ट्रैफिकिंग या समलैंगिक संबंध का मामला हो सकता है। दोनों की बरामदगी और उनसे पूछताछ के बाद ही आगे कुछ कहा जा सकेगा।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story