भारत

तीन बच्चों की मां ने पति को बताया नहीं और करा ली नसबंदी, जानें फिर क्या हुआ?

jantaserishta.com
7 April 2024 2:29 PM IST
तीन बच्चों की मां ने पति को बताया नहीं और करा ली नसबंदी, जानें फिर क्या हुआ?
x

सांकेतिक तस्वीर

पति की अभद्रता से परेशान होकर पत्नी मायके में रहने लगी।
आगरा: आगरा में तीन बच्चों की मां ने पति को बताए बिना नसबंदी करा ली। वह अब और बच्चे नहीं चाहती थी। पति को जब इसकी जानकारी हुई तो घर में बवाल हो गया। पति की अभद्रता से परेशान होकर पत्नी मायके में रहने लगी। मामला पुलिस तक आया। परिवार परामर्श केंद्र में शनिवार को देानों का समझौता कराया गया।
महिला इरातदनगर क्षेत्र की निवासी है। उसकी शादी वर्ष 2018 में ताजगंज निवासी युवक से हुई। पति संविदाकर्मी है। तीन बच्चे हैं। दो बेटियां और एक बेटा। तीन बच्चों के बाद महिला को लगा कि उसका परिवार पूरा हो गया है। पति से नसबंदी की कहेगी तो वह तैयार नहीं होगा। पत्नी ने पति से पूछे बिना अपनी नसबंदी करा ली। ताकि परिवार सीमित रहे। पति को जब इस बात की जानकारी हुई तो उसने घर में क्लेश करना शुरू कर दिया। पत्नी से कहा कि उसे एक बेटा और चाहिए था। बच्चे उसे पालने हैं। वह क्यों घबरा गई। पत्नी ने कहा कि बच्चे उसे रखने पड़ते हैं। तीन बच्चों की रोटी का खर्चा देना ही सिर्फ जिम्मेदारी नहीं है। उससे कभी यह पूछा कि वह बच्चों का ख्याल कैसे रखती है। बात इतनी बिगड़ गई कि महिला को घर छोड़ना पड़ा। वह पिछले आठ माह से मायके में रह रही थी। काउंसलर सतीश खिरवार ने बताया कि दोनों में समझौता करा दिया गया है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story