भारत

3 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, पुलिस से बोली- अब नहीं लौटना!

jantaserishta.com
6 Aug 2023 9:54 AM IST
3 बच्चों की मां प्रेमी के साथ फरार, पुलिस से बोली- अब नहीं लौटना!
x
महिला घर से नकदी, जेवरात और बाइक भी साथ ले गई।
अजमेर: अजमेर में तीन बच्चों की मां ने दूसरी शादी कर ली। महिला घर से नकदी, जेवरात और बाइक भी साथ ले गई। पीड़ित पति ने बिजयनगर थाने में आरोपी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
पुलिस के अनुसार तारों का खेडा बिजयनगर निवासी अनिल कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। अनिल कुमार ने शिकायत में बताया कि 21 नवंबर 2008 को भीलवाड़ा निवासी अनित से शादी हुई थी। उनके एक बेटा 14 साल और 11 और 7 साल की दो बेटियां है। शादी के बाद सब कुछ ठीक चल रहा था, लेकिन बाद में अचानक उसकी पत्नी का व्यवहार बदल गया। पति अनिल ने पुलिस को बताया कि अचानक ही उसकी पत्नी अनिता भीलवाड़ा में रहने के लिए दबाव बनाने लगी। परिवार नहीं तोड़ने के कारण वह पत्नी की बात मानकर भीलवाड़ा रहने लगा।
करीब डेढ साल से अनिल की पत्नी वहां रहने वाले संजय सिह से बात करने लगी। पति ने कई बार पत्नी को समझाया, लेकिन वह नहीं मानी। आखिरकार परेशान होकर वह पत्नी व बच्चों को लेकर बिजयनगर आया था। जहां उसकी पत्नी उससे झगड़ा करने और बार-बार जान देने की धमकी देने लगी।
कुछ दिन बाद पत्नी के कहने पर पति ने 4-5 दिन के लिए उसे भीलवाड़ा छोड़ दिया। जहां पत्नी ने बच्चों की टीसी का बहाना बनाया और घर से चली गई। शाम को ससुराल वालों ने फोन पर बताया कि अनिता घर से गायब है। इसके बाद पति ने ससुराल वालों के साथ मिलकर सुभाषनगर पुलिस थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज करवाई।
करीब 14 दिन बाद उसकी पत्नी अनिता सुभाषनगर पुलिस थाने में आई और कहा कि उसने संजय सिंह से विवाह कर लिया है। अब वह उसके साथ ही रहेगी। पति अनिल का आरोप है कि उसकी पत्नी अनिता घर से जाते हुए बाइक, जेवरात व 1.35 लाख रुपए भी ले गई। साथ ही उनका तलाक भी नहीं हुआ है। पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story