भारत

रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना: जेठ के साथ फरार हो गई 2 बच्चों की मां, पति ने दर्ज कराई FIR

jantaserishta.com
29 Jan 2023 9:40 AM IST
रिश्ते को शर्मसार करने वाली घटना: जेठ के साथ फरार हो गई 2 बच्चों की मां, पति ने दर्ज कराई FIR
x

DEMO PIC 

जेठ भी चार बच्चों का पिता है।
मुंगेर (आईएएनएस)| बिहार के मुंगेर जिला से रिश्ते को शर्मसार कर देने वाली एक घटना प्रकाश में आई है, जब दो बच्चों की मां अपने जेठ के प्यार में ऐसी पागल हुई कि लोकलाज को ताक पर रखकर जेठ के साथ ही फरार हो गई। जेठ भी चार बच्चों का पिता है। अब महिला का पति पुलिस से न्याय मांग रहा है।
पुलिस के मुताबिक, पूरा मामला असरगंज थाना क्षेत्र के मकवा गांव का है। जहां दो बच्चों की मां नर्मदा देवी पर प्यार का इस कदर चढ़ा बुखार की वह अपने पड़ोस में रहने वाले रिश्ते में जेठ कैलाश साह के साथ सारे सामाजिक बंधन तोड़ फरार हो गई। साथ में अपने दोनों बच्चों को भी ले गई।
जानकारी के अनुसार, त्रिपुरारी साह की शादी बेगूसराय जिला के रघुनाथपुर निवासी शिकारी शाह के पुत्री नर्मदा से 2007 में हुआ था। इन दोनों का पारिवारिक जीवन भी खुशी से गुजर रहा था, इस दौरान दोनों के दो बच्चे भी हुए।
साह मुंबई में रह मजदूरी का काम करता और अपने घर मुंगेर भी पैसा भेजा करता था, जिससे उसके पत्नी और बच्चों का खर्च चलता था।
इसी दैरान नर्मदा का अपने पड़ोस में रहने वाले रिश्ते में जेठ लगने वाले चार बच्चों के पिता कैलाश साह के साथ नजरें चार हो गईं और धीरे-धीरे दोनों के बीच प्यार हो गया और दोनों एक दूसरे के साथ घंटों फोन पर बातें भी करने लगे।
इस बात की भनक त्रिपुरारी साह को भी हुई और जिसको ले दोनों के बीच कहासुनी भी हुई, लेकिन दोनों के सर प्यार इस कदर हावी हुआ की चार दिन पूर्व 22 जनवरी को दोनों ने रिश्ते की परवाह न करते फरार हो गए।
नर्मदा अपने साथ दोनों बच्चों को भी ले गई। वहीं इसकी सूचना के बाद जब त्रिपुरारी घर पहुंचा तो पूरा घर खाली पड़ा था, शादी में मिले जेवर जेवरात भी गायब थे।
इसके बाद पति ने असरगंज थाना में पत्नी के भागने का आरोप लगाते हुए कैलाश साह सहित चार के खिलाफ लिखित आवेदन दिया। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story