भारत

तीन बेटों की मौजूदगी में मां की हत्या, आरोपी पिता फरार

jantaserishta.com
13 Oct 2026 9:09 AM IST
तीन बेटों की मौजूदगी में मां की हत्या, आरोपी पिता फरार
x
जानें पूरा मामला.
हैदराबाद: तेलंगाना के हैदराबाद में पत्नी की हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक शख्स ने चाकू से गला काटकर अपनी पत्नी को मौत के घाट उतार दिया. वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी पति मौके से फरार हो गया. अब पुलिस उसकी तलाश कर रही है.
मृतका की पहचान 32 वर्षीय अजमेरा बेगम के तौर पर हुई है. जबकि उसके आरोपी पति की शिनाख्त मोहम्मद मुस्तफा के रूप में हुई है. यह घटना सोमवार पहाड़ी शरीफ इलाके के न्यू बाबा नगर में हुई. यह इलाका बालापुर पुलिस स्टेशन के अधिकार क्षेत्र में आता है. वारदात के बाद से आरोपी पति मौके से फरार हो गया.
परिवार के सदस्यों के मुताबिक, घटना से पहले अजमेरा बेगम और मोहम्मद मुस्तफा के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था. आरोप है कि इसी दौरान मुस्तफा ने धारदार चाकू से अपनी पत्नी पर हमला कर दिया और उनका गला काट दिया. बताया जा रहा है कि घटना के समय दंपति के तीनों बेटे भी वहां मौजूद थे. हालांकि, पुलिस मामले की जांच कर रही है और वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की पड़ताल की जा रही है.
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. पुलिस ने क्लूज टीम की मदद से घटनास्थल से सबूत जुटाए. इसके बाद महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए उस्मानिया जनरल अस्पताल की मॉर्चरी में भेज दिया गया. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार आरोपी मोहम्मद मुस्तफा की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की हैं.
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, दंपति के बीच अक्सर घरेलू विवाद होते रहते थे. हालांकि, हत्या की वजह क्या थी और सोमवार को दोनों के बीच किस बात पर विवाद हुआ था, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी. पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने के साथ आरोपी की तलाश में जुटी है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story