भारत

मां ने बेटी को मार डाला, पुलिस को कॉल कर कही यह बात

jantaserishta.com
9 Aug 2022 1:14 PM IST
मां ने बेटी को मार डाला, पुलिस को कॉल कर कही यह बात
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की.

गाजियाबाद: उत्तर प्रदेश के गाजियाबाद से हत्या का मामला सामने आया है. जहां पर एक मां ने अपनी बेटी की गला दबाकर हत्या कर दी. हैरान कर देने वाली बात यह रही कि मां ने खुद ही फोन कर पुलिस को इसकी जानकारी दी और मौके से फरार हो गई. मौके पर पहुंचकर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज मामले की जांच शुरू की. यह घटना टीला मोड़ थाना क्षेत्र के गरिमा गार्डन इलाके में हुई.

पुलिस को शुरुआती जांच में पता चला है कि आरोपी महिला अपनी 19 साल की बेटी के नशे की आदत से काफी परेशान थी. इसलिए उसने तकिए से बेटी का गला दबा दिया और हत्या कर दी. बेटी नफीसा नशे की लत के कारण बार बार घर से भाग जाती थी. जिसकी वजह से मां लगातार परेशान रहती थी. पुलिस आरोपी महिला की तलाश में जुटी है और जल्द से जल्द उसे गिरफ्तार करने का दावा कर रही है.
जानकारी के मुताबिक महिला के पति की मौत हो चुकी है और वो छोटो-मोटा काम कर घर का खर्च चला रही थी. पुलिस ने बताया है कि आरोपी नफीसा लाजपत नगर के एक निजी अस्पताल में काम करती है। बेटी अमरीन की हत्या करने से करीब आधे घंटे पहले उसने अपने बेटे असद ( 10) और बेटी नसरीन ( 12 ) को बाजार आलू लेने के लिए भेज दिया. इसके बाद उसने घटना को अंजाम दिया.
पुलिस के मुताबिक नफीसा के पति की मौत एक साल पहले हो गई थी. इसके बाद से ही अमरीन की ऐसी शिकायत आनी शुरू हो गई थी. वहीं पुलिस को हत्या की जानकारी देते के बाद नफीसा फरार हो गई और अपना मोबाइल फोन भी बंद कर लिया. फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story