भारत

मां ने बेटी को खत्म कर डाला, कपड़े मांगने पर हुई आगबबूला

jantaserishta.com
25 March 2024 4:23 PM IST
मां ने बेटी को खत्म कर डाला, कपड़े मांगने पर हुई आगबबूला
x

सांकेतिक तस्वीर

इलाके में सनसनी फैल गई है।
पूर्णिया: बिहार के पूर्णिया में मामूली से विवाद में एक मां ने अपनी नाबालिग बेटी की हत्या कर दी। मां ने बेटी के दुपट्टे से ही उसका गला घोंट दिया। पुलिस ने आरोपी मां को गिरफ्तार कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जिस दुपट्टे से हत्या की गई उसे भी पुलिस ने बरामद कर लिया है। घटना कस्बा थाना क्षेत्र के मोहिनी पंचायत अंतर्गत गेरुआ गांव की है। वारदात से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृत लड़की की पहचान 17 वर्षीया गुलनाज खातून के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि गुलनाज अपनी मां शरीफन खातून की बात नहीं मानती थी। मां उसके व्यवहार से अक्सर परेशान रहती थी। पड़ोसियों ने बताया कि शरीफन की बेटी गुलनाज फैशन में चूर रहती थी और नए कपड़ों की मांग को लेकर मां बेटी के बीच अक्सर विवाद होता रहता था।
रविवार को मां बेटी के बीच किसी बात को लेकर कहा सुनी हो गई। बेटी के गले में दुपट्टा था। मां ने उसे गले में लपेट दिया और जोर से खींच दिया। शोर शराबा सुनकर आसपास के लोग एकत्रित हुए तब तक बेटी बेहोश थी। थोड़ी देर में ही उसकी मौत हो गई। बेटी की मौत हो गई तो मां रोने लगी।
स्थानीय लोगों ने पुलिस को इसकी सूचना दे दी। मौके पर पहुंची कस्बा थाना पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और आरोपी मां को हिरासत में लेकर थाना भेज दिया। इस मामले में थाना अध्यक्ष अजय कुमार अजनबी ने बताया कि घरेलू विवाद में दुपट्टा से गला घोट कर बेटी की हत्या का का कांड दर्ज कराया गया है। चाचा ने बयान दिया है। इसमें आरोपी मां को पकड़ा गया है। उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया है। मां ने बेटी पर मनमानी करने का आरोप लगाया है। आगे की कार्रवाई की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story