भारत

मां ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, फैली सनसनी

Shantanu Roy
22 July 2023 6:39 PM GMT
मां ने प्रेमी संग मिलकर कर दी पति की हत्या, फैली सनसनी
x
बड़ी खबर
दरभंगा। दरभंगा में 5 बच्चे की मां ने प्रेमी के साथ मिलकर पति की हत्या कर दी। महिला ने बेटे के बर्थडे पार्टी के बहाने पति को पोल्ट्री फॉर्म बुलाया। प्रेमी के साथ मिलकर बिजली के खंभे में पति की दोनों हाथ बांधकर धारदार हथियार और ईंट-पत्थर से जमकर पिटाई की। स्थानीय लोगों ने गंभीर रूप से घायल राम कुमार साह उर्फ मुन्ना साह (45) को स्वास्थ्य केंद्र सिंहवाड़ा पहुंचाया, जहां से प्राथमिक उपचार करने के बाद DMCH रेफर कर दिया गया। DMCH ले जाने के दौरान रास्ते में उसने दम तोड़ दिया। घटना शुक्रवार की रात सिमरी थाना क्षेत्र के कमरौली की है। संगीता देवी ने प्रेमी कुंदन लाल दास (35) के साथ मिलकर घटना को अंजाम दिया। थानाध्यक्ष शमशाद अहमद खान ने बताया कि आरोपी पत्नी संगीता देवी और रेल कर्मी प्रेमी कुंदन को शनिवार सुबह गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
थानाध्यक्ष ने बताया कि पति-पत्नी में किसी बात को लेकर विवाद था। इस विवाद की वजह से पिछले एक महीने से पत्नी अपने प्रेमी के पोल्ट्री फॉर्म पर रह रही थी। शुक्रवार की शाम संगीता ने बेटे के बर्थडे के बहने पति को पोल्ट्री फॉर्म पर बुलाई। राम कुमार साह पोल्ट्री फॉर्म पहुंचा तो उसकी हत्या कर दी। मृतक की मां मंजू देवी ने बताया कि दोनों के बीच अमूमन झगड़ा होता था। इस झगड़ा के कारण संगीता 1 महीने से कुंदन लाल के भरवाड़ा टोल स्थित पोल्ट्री फार्म में रह रही थी। घटना की रात संगीता ने अपने पति को फॉर्म पर बुलाया था। कुंदन लाल और संगीता ने बुरी तरह पीटा। इस दौरान उसके दाहिने आंख से खून बहने लगा। उन्होंने कहा कि स्थानीय लोगों की सूचना पर हम पोल्ट्री फॉर्म पहुंचेमेरे सामने में भी दोनों पिटाई की। घटनास्थल पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। स्थानीय मदन सहनी ने मामले की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घायल मुन्ना साह को उपचार के लिए स्वास्थ्य केंद्र सिंहवाड़ा भेजा, जहां से प्राथमिक इलाज के बाद DMCH रेफर कर दिया। मुन्ना ने रास्ते में ही दम तोड़ दिया।
Next Story