भारत

मां ने बेटे को ही मार डाला, इस कारण खौफनाक कदम उठाया

jantaserishta.com
5 Aug 2022 2:49 PM IST
मां ने बेटे को ही मार डाला, इस कारण खौफनाक कदम उठाया
x

न्यूज़ क्रेडिट: आजतक

5 साल के बच्चे को अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया.

बेंगलुरु: मां को बच्चों का सबसे बड़ा रक्षक माना जाता है क्योंकि वो ना सिर्फ बच्चे को जन्म देती है बल्कि उसका पालन-पोषण कर उसे बड़ा भी करती है. यही वजह है कि बच्चे भी सबसे ज्यादा मां के ही करीब होते हैं लेकिन बेंगलुरु में एक मां ने ही अपने बच्चे की कातिल बन गई.

पांच साल के मासूम को मां के हाथों अपनी जान गंवानी पड़ी. दरअसल बेंगलुरु में एक महिला ने अपने 5 साल के बच्चे को अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से नीचे फेंक दिया.
रिपोर्ट के मुताबिक बच्चा मानसिक रूप से विक्षिप्त था जिससे उसकी मां डिप्रेशन में थी. इसी से तंग आकर उसने यह खौफनाक कदम उठाया और अपने ममता का गला घोंटते हुए बच्चे को बालकनी से फेंक दिया.
बालकनी से फेंके जाने के बाद बच्चे की तुरंत मौके पर ही मौत हो गई. जैसे ही लोगों को इसकी खबर मिली लोगों ने पुलिस को सूचना दी. मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक बच्चे की मां को गिरफ्तार कर लिया.
इस घटना को लेकर एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि मां ने जानबूझकर बच्चे को बालकनी से फेंक दिया, हमने मां को गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. बच्चा मानसिक रूप से अस्थिर था और अभी इस मामले में आगे की जांच जारी है.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story