भारत
'सास की तबीयत बहुत खराब है'...कानून के 'शिकंजे' में फंसा पुलिसकर्मी, जानें मामला
jantaserishta.com
5 May 2024 9:45 AM IST

x
ऑनलाइन गेम खेलने का आदी है।
देहरादून: अमित यादव निवासी चंदननगर रेस्ट कैंप ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई। गुरुवार दोपहर वर्दी में सिपाही जोनी सैनी उनकी दुकान पर आया। बुजुर्ग महिला का फोटो दिखाकर कहा कि उसकी सास की तबीयत बहुत खराब है। अमित यादव निवासी चंदननगर रेस्ट कैंप ने शहर कोतवाली में रिपोर्ट लिखाई। गुरुवार दोपहर वर्दी में सिपाही जोनी सैनी उनकी दुकान पर आया। बुजुर्ग महिला का फोटो दिखाकर कहा कि उसकी सास की तबीयत बहुत खराब है। इलाज के एक खाते में पैसे ट्रांसफर करने को कहा। झांसा दिया कि वह नगद भुगतान मौके पर कर देगा।
अमित ने सिपाही के बताए खाते में 49 हजार रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी नगद भुगतान देने के बजाए मौके से जाने की कोशिश करने लगा। दुकान संचालक के समर्थन में भीड़ जमा हो गई। सूचना पर शहर कोतवाली केसी भट्ट मौके पर पहुंचे। एसएसआई कोतवाली प्रदीप रावत ने बताया कि आरोपी सिपाही को मौके से गिरफ्तार किया गया। सिपाही ऑनलाइन गेम खेलने का आदी है।
Tagsदेहरादूनदेहरादून न्यूज़देहरादून पुलिसइलाजपुलिसकर्मीDehradunDehradun NewsDehradun PoliceTreatmentPolicemen
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





