सास की मौत, आंखों की रोशनी कम होने के कारण हेयर डाई को पानी समझकर पिया, बहु ने की ये गलती

DEMO PIC
गोपालगंज. बिहार के गोपालगंज (Gopalganj) में एक महिला को अपने बाल में डाई लगाने की तैयारी करना महंगा पड़ गया. बाल में लगाने वाले हेयर डाई (Hair Die) को पानी समझ कर महिला की सास पी गई. केमिकल युक्त पानी पीने से बुजुर्ग महिला की मौत हो गई. घटना माझागढ के भैसही गांव की है. मृतक महिला की आंखों की रोशनी कम थी और वह पानी समझकर घोल कर रखे गए बाल को रंगने वाली डाई को पी गईं, जिसकी वजह से उसकी तबीयत बिगड़ गई. उन्हें सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन इलाज के दौरान महिला की मौत हो गई. 60 वर्षीय मृतका का नाम लालमति देवी है जो मांझागढ़ के भैसही निवासी स्वर्गीय रामनाथ साहनी की पत्नी थीं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





