भारत

सिरफिरा दामाद पहुंचा ससुराल...ससुर, सास, साली, भाभी, भतीजे का किया ये हश्र

jantaserishta.com
19 Dec 2020 5:23 PM IST
सिरफिरा दामाद पहुंचा ससुराल...ससुर, सास, साली, भाभी, भतीजे का किया ये हश्र
x

DEMO PIC 

सनसनीखेज मामला सामने आया है.

उत्तर प्रदेश में सुल्तानपुर से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. जहां एक सिरफिरे दामाद ने अपनी ससुराल पहुंचकर ससुरालीजनों पर दोनों हाथों में तलवार लेकर ताबड़तोड़ हमला करना शुरू कर दिया. घटना के समय पीड़ित परिवार घर के लोग अलाव जलाकर ताप रहे थे. हमले में ससुर, सास, साली, भाभी, भतीजे घायल हो गए. शोर-शराबा सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और दामाद को पकड़कर पेड़ से बांध दिया और घटना की सूचना पुलिस को दी.

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल भेजा. दूसरी तरफ आरोपी दामाद को हिरासत में ले लिया गया है. साथ ही दोनों तलवारों को बरामद कर लिया है. पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर कार्रवाई शुरू कर दी है.
दरअसल, ये मामला कूरेभार थाना क्षेत्र के पूरे चतुरी के पुरवा गांव का है. जहां रहने वाले पीड़ित मिठाईलाल ने अपनी बेटी अनिता की शादी 6 साल पहले अयोध्या जिले में कुमारगंज थाना क्षेत्र के जगन्नाथपुर गांव के रहने वाले मुकेश के साथ की थी.
पीड़ित परिजनों का आरोप है कि मुकेश नशे का आदी है जो आये दिन अनिता को मारता-पीटता था. इससे परेशान होकर अनिता कई सालों से अपने मायके में रह रही थी. अभी तीन महीने पहले मुकेश ने ससुराल में पहुंचकर अनिता की पिटाई की थी. साथ ही परिवार वालों का आरोप है कि उसने अपने तीन साल के बेटे को जमीन पर पटक कर जान से मारने का प्रयास किया था.
घटना की तहरीर कूरेभार पुलिस को दी गई है. पुलिस से इंसाफ न मिलने पर पीड़ित परिवार ने न्यायालय की शरण ली. न्यायालय के आदेश पर दो सप्ताह पूर्व कूरेभार पुलिस ने गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है. इस घटना में ससुर मिठाई लाल, पत्नी अनिता, साली मनीषा, भाभी ज्ञान मति, भतीजा पंकज व सास दुर्गावती को गम्भीर चोटें आई हैं. क्षेत्राधिकारी बल्दीराय विजयमल यादव का कहना है कि पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर आरोपी दामाद को जेल भेज दिया है. फिलहाल पूरे मामले की जांच की जा रही है.


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story