भारत
सास ने महिला का जीना कर दिया मुश्किल, रोज शराब पीने के बाद...
jantaserishta.com
11 March 2024 3:48 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
पुलिस भी हैरान.
आगरा: घरेलू कामकाज और जमीन-जायदाद को लेकर सास-बहू के बीच के झगड़े तो आपने बहुत देखे होंगे, लेकिन यूपी के आगरा से जो मामला सामने आया है, उसे सुनकर पुलिस भी दंग रह गई। आमतौर पर महिलाएं अपने पति के शराब पीने से तंग होकर पुलिस के पास पहुंचती हैं लेकिन यहां एक महिला अपनी सास से परेशान थी। सास रोज शराब पीने के बाद मनपसंद का चखना मांगती थी। सास के मनपसंद चखने को लेकर बहू पस्त हो गई और उसने घर में बवाल कर दिया। हालांकि महिला ने अपनी सास की इस हरकत की जानकारी अपने पति को भी दी लेकिन उसने भी अपनी मां की साइड ली। बहू का आरोप था कि उसकी सास शराब पीने के बाद उल्टा सीधा बोलती है। विवाद इतना बढ़ गया कि पुलिस के पास आ पहुंचा। रविवार को दोनों पक्ष परिवार परामर्श केंद्र में काउंसलिंग के लिए बुलाए गए थे। सास नहीं आई। तीसरी तारीख दी गई है।
युवक स्वास्थ्य विभाग में तैनात है। एक साल पहले लोहामंडी निवासी युवती से लव मैरिज की थी। आठ माह से युवती अपने मायके में रह रही है। उसने साफ कह दिया कि अपनी मां की पीने की आदत छुड़वा दो। पीने के बाद वह उनका ड्रामा बर्दाश्त नहीं करेगी। पीकर शांत रहे तो भी ठीक है। दो पैग लगाने के बाद तो उनकी फरामाइश शुरू होती हैं।
पसंद का चखना नहीं दो तो गालियां खाओ। पीड़िता ने पुलिस को बताया कि उसने पहले सास की शिकायत पति से की थी। पति ने अपनी मां की ओर ली। कहा कि पिता की मौत के बाद मां ने शराब पीना शुरू किया है। वह उन्हें कैसे रोके। पत्नी का आरोप है कि पति उसे ही भरा बुरा कहने लगा। तब उसने गुस्से में घर छोड़ दिया। मायके आकर रहने लगी। काउंसलर डॉ. अमित गौड़ ने बताया कि पहली काउंसलिंग फेल हो गई थी। रविवार को दूसरी तारीख थी। सास नहीं आई। तीसरी तारीख दी गई है। विवाद की वजह मामूली है। परिवार को बचाने के प्रयास किए जा रहे हैं। बात नहीं बनेगी तो मुकदमा दर्ज होगा।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





