भारत
सास हो तो ऐसी! बहुओं का किया पूजा, धोए पांव और लिया आशीर्वाद, पढ़े पूरी स्टोरी
Rounak Dey
14 Sept 2021 10:02 AM IST

x
वाशिम: सास और बहू के रिश्ते को लेकर कई बार नकारात्मक बातें सुनने को मिलती हैं, लेकिन महाराष्ट्र के वाशिम में एक सास ऐसी भी है जो गौरीपूजन के समय अपनी बहुओं को लक्ष्मी का रूप देकर 3 दिनों तक उनकी सेवा करती है.
वाशिम में रहने वाली सिंधुबाई सोनुने पिछले 3-4 वर्षों से हर गौरी पूजन के दिन अपनी बहुओं को सजाती हैं, उन्हें पूजती हैं और साथ ही उनके पैर धोकर आशीर्वाद लेती हैं.
सास ने बताया कि मेरी बहुएं 12 महीने मेरी और हमारे घर के सदस्यों की देखभाल करती हैं, आधी रात में भी कोई तकलीफ हुई तो बहू मदद को तैयार रहती हैं. अपनी बहू, बेटी बन सकती है अगर उसे प्रेम दिया जाए तो.
सिंधुबाई ने घर की बहुओं को साक्षात लक्ष्मी बनाकर उनकी पूजा अर्चना कर न सिर्फ एक मिसाल कायम की है बल्कि घर में एक सौहार्दपूर्ण माहौल बनाया है. वहीं बहू ने बताया कि इस तरीके से उन्हें बहुत खुशी मिलती है, हर घर में सास-बहू के बीच ऐसा ही अच्छा रिश्ता होना चाहिए.
Next Story





