भारत

बेटे की मौत के बाद सास ने बसाया बहू का घर, बेटी की तरह विदा किया

jantaserishta.com
24 Sept 2026 6:02 PM IST
बेटे की मौत के बाद सास ने बसाया बहू का घर, बेटी की तरह विदा किया
x
दी नई जिंदगी.
मुजफ्फरनगर: उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर में एक विधवा बहू की शादी कराई गई. सास सुनीता ने अपनी बहू मीनाक्षी का विवाह राजस्थान के नारायणपुर निवासी योगेश के साथ आर्य समाज मंदिर में संपन्न कराया. मीनाक्षी के पति रोहित की 15 अगस्त को अचानक मौत हो गई थी, जिसके बाद सास ने जवान बहू का घर बसाने का यह साहसिक फैसला लिया. इस विवाह में मीनाक्षी की रजामंदी शामिल थी और देवर मोहित ने भाई की भूमिका निभाते हुए कन्यादान की सभी रस्में पूरी कीं.
मीनाक्षी की शादी 10 साल पहले हरिद्वार के बहादुरपुर से रोहित के साथ हुई थी. परिवार हंसी-खुशी जीवन बिता रहा था. मीनाक्षी और रोहित की सात साल की बेटी रितु और डेढ़ साल की अविका भी हैं. लेकिन 14 अगस्त को रोहित के पिता राज मिस्त्री ओमपाल का कैंसर से निधन हो गया. पिता की मौत के गहरे सदमे के चलते अगले ही दिन 15 अगस्त को रोहित की भी जान चली गई और परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा.
खतौली कस्बे के दयालपुरम स्थित घर में जवान बहू और दो छोटी बच्चियों को देखकर सास सुनीता ने एक बड़ा फैसला लिया. उन्होंने अपनी बहू मीनाक्षी की दूसरी शादी कराने की ठानी. मीनाक्षी की सहमति के बाद राजस्थान के नारायणपुर में चाट की दुकान चलाने वाले योगेश के साथ उसका रिश्ता तय किया गया. बुधवार को आर्य समाज मंदिर में पूरे रीति-रिवाज से दोनों की शादी कराई गई और सास ने मां बनकर अपनी बहू को घर से विदा किया.
इस अनोखी शादी में मीनाक्षी के देवर मोहित ने भी भाई बनकर कन्यादान किया और सभी जरूरी रस्में निभाईं. शादी के बाद मीनाक्षी अपने नए जीवन से खुश नजर आ रही है. वहीं, मीनाक्षी की सास सुनीता और देवर मोहित ने कहा है कि उनका यह रिश्ता यहीं खत्म नहीं हुआ है, बल्कि वे जीवन भर अपनी इस बेटी और बहन से रिश्ता निभाते रहेंगे.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story