भारत

सास और बहू की मौत, सेल्फी के चक्कर में गंवानी पड़ी जान

Nilmani Pal
8 Jan 2022 3:48 AM GMT
सास और बहू की मौत, सेल्फी के चक्कर में गंवानी पड़ी जान
x
बड़ा हादसा

जबलपुर। भेड़ाघाट में सेल्फी के चक्कर में सास और बहू दर्दनाक हादसे का शिकार हुए है। पैर फिसलने से दोनों नर्मदा की धार में बह गए। बड़ी मशक्कत के बाद गोताखोरों की टीम ने एक महिला की लाश बरामद की। जानकारी के अनुसार पैर फिसलने से नदी में गिरी दोनों महिला की मौत हो गई। मुंबई निवासी सोनी परिवार भेड़ाघाट घूमने आए थे। 50 वर्षीय महिला हंसा सोनी और उनकी होने वाली बहू रिद्धि सेल्फी लेने के चक्कर में दोनों नर्मदा की तेज धारा में बह गए।

घटना कि सूचना लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस और स्थानीय गोताखोरों की टीम ने बड़ी मशक्कत के बाद 50 वर्षीय हंसा सोनी का शव बरामद कर लिया है। वहीं 22 वर्षीय युवती रिद्धि की तलाश जारी है।

Next Story