Top News

हे भगवान! मेकअप सामान को लेकर भिड़ीं सास-बहू, पुलिस ने पकड़ा माथा

30 Jan 2024 12:20 AM GMT
हे भगवान! मेकअप सामान को लेकर भिड़ीं सास-बहू, पुलिस ने पकड़ा माथा
x

आगरा: सास को भी सजने संवरने का शौक है। बहू का क्रीम पाउडर लगा लेती थी। बहू को यह बात नागवार गुजरी। विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस तक पहुंच गया। परिवार परामर्श केंद्र में समझौते के प्रयास हुए मगर बात नहीं बनी। एक नहीं दो बहनों का घर टूट गया। सगी बहनों …

आगरा: सास को भी सजने संवरने का शौक है। बहू का क्रीम पाउडर लगा लेती थी। बहू को यह बात नागवार गुजरी। विवाद हुआ। मामला इतना बढ़ गया कि पुलिस तक पहुंच गया। परिवार परामर्श केंद्र में समझौते के प्रयास हुए मगर बात नहीं बनी। एक नहीं दो बहनों का घर टूट गया। सगी बहनों की शादी आठ माह पहले एक ही घर में हुई थी। काउंसलिंग फेल होने पर मुकदमे के आदेश दिए गए हैं।

रविवार को परिवार परामर्श केंद्र में सगी बहनों का मामला आया था। बहनों ने काउंसलर को बताया कि शादी आठ माह पहले हुई थी। पति शराब पीकर आते हैं। मारपीट करते हैं। वे सास की हरकतों से भी परेशान हैं। बड़ी बहन ने बताया कि सास की नजर उसके मेकअप बॉक्स पर रहती है। चोरी छिपे क्रीम, पाउडर निकाल लेती हैं। उसने उन्हें टोका। कहा कि यह बहुत महंगे हैं। बाहर जाने पर ही इन्हें लगाया जाता है। घर की क्रीम और मेकअप अलग होता है। सास को यह बात नागवार गुजरी। उसे खरी-खोटी सुनाने लगीं। बेटे से उसकी चुगली करने लगीं। पति ने अपनी मां का पक्ष लिया। नशे में उसके साथ अभद्रता की।

काउंसलिंग के दौरान पति-पत्नी के बीच सुलह के प्रयास किए गए। सास को भी समझाया गया। सगी बहनों ने ससुराल जाने से साफ इनकार कर दिया। वे किसी भी सूरत में समझौते के लिए तैयार नहीं थीं। कहने लगीं कि अभी पति मान जाएंगे। घर पहुंचकर फिर पहले जैसा व्यवहार करेंगे। रोज-रोज की चिकचिक से अच्छा है कि रिश्ता ही टूट जाए। परिवार परामर्श केंद्र प्रभारी एसआई अपूर्वा चौधरी ने बताया कि काउंसलिंग फेल होने पर मुकदमे के आदेश हुए हैं।

    Next Story