भारत

बाप रे! मां ने तीन मासूम बच्चों के साथ लगाई फांसी, उजड़ा हंसता खेलता परिवार, जानें क्यों उठाया खौफनाक कदम?

jantaserishta.com
21 Dec 2024 4:35 PM IST
बाप रे! मां ने तीन मासूम बच्चों के साथ लगाई फांसी, उजड़ा हंसता खेलता परिवार, जानें क्यों उठाया खौफनाक कदम?
x
देखें वीडियो.
प्रतापगढ़: यूपी के प्रतापगढ़ से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। जहां एक मां ने तीन मासूम बच्चों के साथ फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब मृतका की सास सुबह कमरे में गई तो अंदर का नजारा देख चीख पड़ी। उधर, सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और चारों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही मामले की जांच में जुट गई। वहीं, मृतका का पति फरार चल रहा है।
ये घटना कोतवाली देहात के भदोही गांव का है। यहां रहने वाला संदीप कुमार गौतम मजदूरी करता है। शुक्रवार की शाम उसने शराब के नशे में बीवी के साथ मारपीट की। इस बात से आहत होकर पत्नी ने तीन मासूम बच्चों के साथ देर रात में फांसी लगा ली। शनिवार सुबह जब देर तक जब वह बाहर नहीं आई तो सास कमरे में गईं। जहां मासूम बच्चों के साथ बहू का शव फंदे से लटकता देखकर चीख पड़ी। शोर सुनकर अन्य परिजन भी कमरे में पहुंचे और पुलिस को खबर की गई। चार लोगों की मौत की खबर सुनकर प्रशासन में भी हड़कंप मच गया। आनन-फानन में आला अधिकारी फोर्स के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शवों को नीचे उतारकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया।
इस घटना पर एसपी डॉ. अनिल कुमार ने बताया कि सूचना मिली थी कि कमरे में विवाहिता और उसके तीन बच्चों के शव कमरे में लटके मिले हैं। स्थानीय पुलिस और फील्ड यूनिट मौके पर पहुंचे। मृतका की सास के मुताबिक जब उसने बहू का दरवाजा खुलवाने की कोशिश की तो कोई आवाज नहीं आई इस पर थक्का मारकर गेट को खोला। अंदर बहू और बच्चे फांसी से लटके थे। जानकारी होने पर मृतका का पति फरार हो गया। सास-ससुर का कहना है कि उनका बेटा आए दिन शराब पीकर मारपीट करता था। शुक्रवार देर शाम भी उसने बहू के साथ मारपीट की थी। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story