भारत

दो बेटों की हत्या के बाद मां ने फांसी लगाकर दे दी जान

Rani Sahu
21 Feb 2022 1:16 PM GMT
दो बेटों की हत्या के बाद मां ने फांसी लगाकर दे दी जान
x
राजस्थान के जयपुर के सोडाला इलाके में रविवार रात एक महिला ने अपने दो बेटों की तकिए से गला घोंटकर हत्या कर दी

राजस्थान के जयपुर के सोडाला इलाके में रविवार रात एक महिला ने अपने दो बेटों की तकिए से गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी फांसी लगाकर जान दे दी। तंगहाली की शिकार महिला के दोनों बेटे दिमागी तौर पर कमजोर थे। इससे परेशान होकर उसने इस तरह का दर्दनाक कदम उठाया।

डीसीपी (साउथ) मृदुल कच्छावा ने बताया कि मूलतया काली तलाई, बूंदी निवासी महावीर प्रसाद साहू सोडाला इलाके में फूटल्या का बाग पोस्ट ऑफिस के पीछे कमरा किराए पर लेकर रहता है। महावीर ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहा था। पत्नी कन्या देवी (37), बेटा रोहित (12) और पवन (8) साल भी उसके साथ रहते थे। रविवार रात करीब आठ बजे कन्या देवी ने रोहित और पवन की गला दबाकर हत्या कर दी और खुद भी फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इस दौरान महावीर ऑटो ठीक करवाने के लिए गया था, उसके वापस आने के बाद उसे घटना की जानकारी लगी।
दंपति में होता रहता था विवाद
मृतक रोहित और पवन दोनों बच्चे दिमागी रूप से कमजोर थे। ऑटो चलाकर परिवार का भरण पोषण कर रहे महावीर की इतनी कमाई नहीं थी कि जरूरतें पूरी हो सकें। मृतका बच्चों के खाने-पीने और रहने सहित अन्य जरूरतें पूरी नहीं होने के कारण परेशान थी। इससे दंपति में आए दिन विवाद भी होता रहता था। दो दिन पहले भी पति-पत्नी के बीच झगड़ा हुआ था। पुलिस को अंदेशा है कि रोज-रोज के झगड़े और परेशानियों से तंग आकर महिला ने इस तरह का कदम उठाया। हालांकि, पुलिस ने केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।


Next Story