भारत मां को मां ने सौंपा अपना लाल: IIT छोड़कर फौजी बना फौजी का बेटा, जानें कौन है हिमांशु राज?

खगड़िया: बिहार के खगड़िया जिले के बेलदौर प्रखंड क्षेत्र का नारदपुर गांव चर्चा में है. यहां रहने वाला युवक हिमांशु राज भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गया है. हिमांशु ने IIT एडवांस में सफलता हासिल करने के बाद NDA ज्वाइन किया था. इसके बाद वो इंडियन मिलिट्री एकेडमी देहरादून से इसी साल 11 दिसंबर को पास आउट हुए. हिमांशु की इस सफलता से खगड़िया में सभी लोग गर्व महसूस कर रहे हैं. उनके पैतृक गांव में मिठाइयां बांटी गई. घर पहुंचने पर हिमांशु ने मंदिर में पूजा अर्चना की और बड़े बुजुर्गों का आशीर्वाद लिया. अपनी सफलता का श्रेय हिमांशु अपने माता-पिता को देते हैं.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





