भारत

चौंकाने वाली घटना! मां ने दिया जहर, 3 बच्चों की मौत

jantaserishta.com
2 Feb 2023 7:57 AM IST
चौंकाने वाली घटना! मां ने दिया जहर, 3 बच्चों की मौत
x

सांकेतिक तस्वीर.

जानें पूरा मामला.
शामली (आईएएनएस)| उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कैराना थाना क्षेत्र के पंजीठ गांव में बुधवार को एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। पारिवारिक कलह में एक महिला ने अपने एक बेटे और दो बेटियों को दूध में जहरीला पदार्थ देकर मार डाला। तीनों बच्चों की मौत हो गई।
पुलिस अधिकारी ने बताया, पीआरवी पर सूचना प्राप्त हुई कि थाना कैराना अंतर्गत के पंजीठ गांव निवासी मुरसलीन की पत्नी ने पारिवारिक कलह के चलते अपने तीन बच्चों शाद (8), मिस्बाह (4) और मंतशा (2) को कथित तौर पर दूध में जहरीला पदार्थ देकर मार डाला।
सर्कल ऑफिसर (कैराना) अमरदीप ने बताया, शाद की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मिस्बाह और मंतशा ने इलाज के दौरान अस्पताल में दम तोड़ दिया।
उन्होंने बताया कि यह घटना तब हुई, जब महिला का पति मुरसलीन दिल्ली में था।
पुलिस ने जांच के लिये दूध का बर्तन जब्त कर लिया है।
उन्होंने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिए शवगृह भेजा गया है और रिपोर्ट आने के बाद मौत के कारणों का पता चलेगा।
डीएसपी ने कहा कि आरोपी महिला सलमा को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके पति की शिकायत पर महिला के खिलाफ कैराना पुलिस स्टेशन में भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज किया गया है, आगे जांच की जा रही है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story