भारत

दो मासूम बच्चों के साथ मां ने दी जान, ट्रेन के आगे आई, मचा कोहराम

jantaserishta.com
5 Aug 2022 5:04 PM IST
दो मासूम बच्चों के साथ मां ने दी जान, ट्रेन के आगे आई, मचा कोहराम
x

न्यूज़ क्रेडिट: हिंदुस्तान

जानें पूरा मामला।

लखनऊ: उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ ट्रेन के आगे कूदकर सुसाइड कर लिया. घटना के पीछे की वजह सास-ससुर से कहासुनी और पति द्वारा कोई काम न किया जाना बताया जा रहा है. सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिए. मामले की जांच की जा रही है.

जानकारी के मुताबिक, लखनऊ के मालदा कॉलोनी की एकता बिल्डिंग में रहने शशि भूषण की पत्नी 35 वर्षीय मधु घटना के दिन सुबह 8 बजे सीएमएस में पढ़ने वाले अपने 8 साल के बेटे को लेकर घर से निकली थी. मधु अपने ढाई साल के बेटे अमीश भूषण को भी लेकर साथ गई थी.
डालीगंज और बादशाह नगर के बीच रेलवे क्रॉसिंग पर मधु अपने दोनों बेटों के साथ ट्रेन का इंतजार करती रही. जैसे ही ट्रेन आई, मधु बेटों के साथ ट्रेन के सामने पहुंच गई. इस दौरान महिला और एक बेटे की तुरंत मौत हो गई. वहीं दूसरा बच्चा दूर जा गिरा. उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, लेकिन उसने भी दम तोड़ दिया.
डीसीपी नॉर्थ जोन का कासिम अब्दी के मुताबिक, मृतक महिला अपने सास-ससुर की प्रताड़ना से परेशान थी. उसका पति कोई काम नहीं करता था, इसकी वजह से आर्थिक तंगी का भी सामना कर रही थी. उसके घर पर अक्सर लड़ाई होती रहती थी.

jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story