भारत

मां ने किडनी दान कर दिया बेटी को दूसरा जन्म, बनी देवदूत

jantaserishta.com
29 Jun 2023 12:31 PM IST
मां ने किडनी दान कर दिया बेटी को दूसरा जन्म, बनी देवदूत
x
दोनों की तबीयत स्थिर है।
मेरठ: उत्तर प्रदेश के मेरठ जिले में 55 वर्षीय एक महिला सबीला ने अपना किडनी दान कर अपनी 28 साल की बेटी नाजिश की जान बचा ली। बेटी अंतिम चरण की किडनी की बीमारी से पीड़ित थी और यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल में भर्ती थी।
अस्पताल के डॉक्टरों ने 20 जून को किडनी का सफल प्रत्यारोपण किया। डॉक्टर प्रजीत मजूमदार, डा. वैभव सक्सेना, डा. निरेन राव और डा. कुलदीप अग्रवाल ने प्रत्यारोपण में सहयोग किया। यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की प्रवक्ता डा. उपासना अरोड़ा ने कहा, प्राप्तकर्ता और दाता दोनों की तबीयत स्थिर है।
यशोदा सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल की प्रवक्ता ने बताया कि असाध्य रोग योजना के तहत यह उपचार नि:शुल्क किया गया। प्रवक्ता उपासना अरोड़ा ने कहा, प्राप्तकर्ता और दाता दोनों की तबीयत स्थिर है, फिलहाल उन्हें कोई समस्या नहीं है। दोनों को अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है। दोनों पर दो सप्ताह तक नजर रखी जाएगी। प्रवक्ता ने कहा कि, जिले में यह पहला किडनी ट्रांसप्लांट था। हम खुद को गौरवान्वित महसूस कर रहे हैं और यह हमारे विशेषज्ञ डाक्टरों की टीम के चलते ही संभव हो सका है।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story