भारत

मां की कोरोना से मौत, बेटे ने की आत्महत्या, कहा- मां की सेवा करनी है

jantaserishta.com
14 Jun 2021 12:44 PM IST
मां की कोरोना से मौत, बेटे ने की आत्महत्या, कहा- मां की सेवा करनी है
x

देश में कोरोना वायरस की दूसरी लहर ने पिछले कई दिनों में बहुत तबाही मचाई है. कई परिवारों में लोगों की महामारी की वजह से जान चली गई और वे अपनों के लिए अस्पतालों में बेड-ऑक्सीजन आदि का इंतजाम नहीं करवा सके. कई ऐसे मामले भी सामने आए, जब घर में किसी की कोरोना से मौत होने के बाद अन्य सदस्य ने जान दे दी. इसी तरह की एक घटना महाराष्ट्र के नागपुर में सामने आई है.

नागपुर के एमआईडीसी इलाके में रहने वाले एक युवक ने मां का कोरोना से निधन होने के बाद सुसाइड कर लिया. 23 वर्षीय युवक की मां की कुछ समय पहले कोरोना वायरस के चलते मौत हो गई थी. पुलिस के अनुसार, मां के जाने से दुखी युवक ने कथित तौर पर फांसी लगा ली. उसने एक सुसाइड नोट भी लिखा, जिसमें उसने मां की सेवा करने की बात कही.
पुलिस अधिकारी ने बताया कि युवक के पस इंजीनियरिंग डिग्री थी. कोरोना से मौत होने से पहले युवक की मां घर से ही मेस चलाती थीं और दो कमरों को भी किराए पर उठा रखा था. कोरोना की दूसरी लहर में युवक की मां भी महामारी की चपेट में आ गई थीं, जिसके बाद उनकी मौत हो गई.
एमआईडीसी पुलिस स्टेशन के अधिकारी ने बताया, ''पिछले महीने युवक की मां का निधन हो गया. इससे युवक काफी दुखी रहने लगा. उसने रविवार दोपहर को कमरे के पंखे से लटककर जान दे दी. उसके पास से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है. उस नोट में युवक ने लिखा है कि वह अपनी मां की सेवा करना चाहता है.''
मालूम हो कि अप्रैल-मई महीने में कोरोना के देश में रिकॉर्ड मामले सामने आए थे. लाखों लोग महामारी से बीमार हो गए थे, जबकि बड़ी संख्या में मौतें भी हुईं. हालांकि, पिछले कुछ दिनों से कोरोना की दूसरी लहर की रफ्तार धीमी होती जा रही है. नागपुर में भी कोरोना मामले लगातार कम हो रहे हैं.
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story