भारत

मां की कोरोना से मौत, बेटी ने बिल्डिंग से लगाई छलांग, देखें डरवाना वीडियो

jantaserishta.com
22 April 2021 11:16 AM IST
मां की कोरोना से मौत, बेटी ने बिल्डिंग से लगाई छलांग, देखें डरवाना वीडियो
x
घरवालों ने हाथ पकड़ लिया था, रेस्क्यू करने की काफी कोशिश की...

भोपाल। मंडीदीप में कोरोनावायरस से संक्रमित एक महिला की मौत के बाद उनकी बेटी ने सुसाइड कर लिया। Himanshu Mega City अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से लड़की ने छलांग लगाई। घर वालों ने उसे बचाने के लिए हाथ पकड़ लिया था, थोड़ी देर संघर्ष हुआ और उसके बाद लड़की नीचे गिर गई है।

यह घटना भोपाल शहर से सटे इंडस्ट्रियल एरिया मंडीदीप थाना क्षेत्र के हिमांशु मेघा सिटी की है। यहां कोलकाता पश्चिम बंगाल से आया एक परिवार रहता है। एक दिन पहले ही लड़की की मां की कोरोना वायरस के संक्रमण के कारण मृत्यु हो गई थी। मां की अकाल मृत्यु के कारण लड़की काफी दुखी थी। बुधवार को अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से कूदकर उसने आत्महत्या कर ली।
घरवालों ने हाथ पकड़ लिया था, रेस्क्यू करने की काफी कोशिश की
लड़की ने अपने परिवार की मौजूदगी में चौथी मंजिल से छलांग लगाई थी। परिवार के लोगों ने कूदते समय उसका हाथ पकड़ लिया था। परिजन उसे वापस ऊपर खींचने की कोशिश करते रहे जबकि वह हाथ छुड़ाने की कोशिश करती रही। पास पड़ोसियों ने भी दौड़कर मदद की परंतु दुखद पहलू यह है कि नीचे खड़े कुछ लोगों ने बजाय रेस्क्यू में योगदान देने के, वीडियो बनाना शुरू कर दिया।
कुछ देर बाद हवा में झूलती लड़की हाथ छुड़ाने में कामयाब हो गई और धड़ाम से नीचे आ गिरी। घरवाले उसे तत्काल अस्पताल लेकर गए परंतु देर हो चुकी थी।


jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story