भारत
मां ने तोड़ा दम, बहन-भाई को डराने के लिए कीटनाशक लेना पड़ा भारी, सदमे में मासूम
jantaserishta.com
25 May 2024 5:11 PM IST

x
सांकेतिक तस्वीर
सनसनीखेज मामला.
बदायूं: यूपी के बदायूं से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जहां आपस में झगड़े रहे मासूम बहन-भाई को डराने के लिए बुधवार दोपहर को एक महिला ने घर में रखा कीटनाशक खा लिया। जिससे उसकी हालत बिगड़ गई। आनन-फानन में परिजनों ने उसे राजकीय मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां गुरुवार देर रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ये घटना सदर कोतवाली क्षेत्र के सोथा चौकी के मोहल्ला भंडार कुआं का है। रेहान की वाटर बॉक्स रोड पर खराद की दुकान है। इसके चलते वह सुबह ही घर से दुकान पर निकल जाते हैं। 22 मई को रेहान दुकान पर चला गया था। दोपहर में पता चला कि उनकी 38 साल पत्नी नसरीन की हालत बिगड़ गई है। आनन-फानन में घर पहुंचा और पत्नी को लेकर जिला अस्पताल पहुंचा। जहां डॉक्टर ने बताया कि महिला ने जहरीला पदार्थ खाया। महिला की हालत नाजुक देख डॉक्टर ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
रेहान ने जब बीवी ने जहरीला पदार्थ खाने का कारण पूछा तो उसने बताया कि बच्चे आपस में झगड़ रहे थे। बच्चों ने अपनी किताबें भी फाड़ दी थी। समझाने पर भी जब बच्चे नहीं मान रहे थे। तो उन्हें डराने के लिए घर में रखे कीटनाशक खालिया। वह बच्चों को डरा रही थी, लेकिन उनकी हालत बिगड़ गई। गुरुवार देर रात नसरीन ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इस मामले सदर कोतवाल विजेंद्र सिंह ने बताया कि शुक्रवार शाम मेडिकल कालेज में नसरीन की इलाज के दौरान मौत हो गई। मेडिकल कॉलेज से सूचना आने पर पोस्टमार्टम की कार्रवाई कराई गई है। किसी प्रकार का कोई आरोप प्रत्यारोप नहीं है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





