भारत

मां-बेटी को जिंदा जलाया गया, फिर...

jantaserishta.com
29 Nov 2022 8:09 PM IST
मां-बेटी को जिंदा जलाया गया, फिर...
x

DEMO PIC 

दुष्कर्म का प्रयास किया।
पटना (आईएएनएस)| बिहार के अरवल जिले में सोमवार रात एक महिला और उसकी 7 साल की बेटी को जिंदा जला दिया गया। आरोपी नंद कुमार महतो की नजर सुमन देवी (32) नाम की महिला पर थी और वह पूर्व में भी कई बार उसके साथ दुर्व्यवहार कर चुका है। सोमवार की रात शराब के नशे में वह घर में घुस गया और दुष्कर्म का प्रयास किया।
कलेर के एक अधिकारी ने कहा, पीड़िता ने इसका विरोध किया और उसे घर से बाहर कर दिया। बलात्कार के प्रयास में विफल रहे नंद कुमार ने पेट्रोल लाकर उसके घर पर डाल दिया और आग लगा दी। आरोपी ने दरवाजा भी बाहर से बंद कर दिया। आग की लपटों में घिरे घर को देखकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, सुमन देवी और उनकी बेटी राधिका कुमारी को सदर अस्पताल अरवल ले गए। उनकी हालत गंभीर होने पर वहां के डॉक्टरों ने उन्हें पीएमसीएच पटना रेफर कर दिया लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
पुलिस ने कहा, सदर अस्पताल में दिए बयान में पीड़िता ने अपनी आपबीती और घटनाओं के क्रम का खुलासा किया। हमने नंद कुमार महतो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है और उसे पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है। मृतका के पति अजीत पासवान को हाल ही में शराब पीने के आरोप में गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया था। अजीत के जेल जाने के बाद आरोपी को खुली छूट मिल गई थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story