
x
तीनों मशरूम चुनने के लिए जंगल की ओर निकली थीं.
पलामू: झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र में एक बरसाती नाले की तेज धार में बहकर मां, बेटी और नतिनी की मौत हो गई। तीनों रविवार को जंगली मशरूम चुनने के लिए जंगल की ओर निकली थीं, लेकिन वापस नहीं लौटीं। सोमवार को भी उनका पता नहीं चला।
मंगलवार को मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के गौराहा डैम से तीनों के शव बरामद किए गए। मृतकों की पहचान मोहम्मदगंज थाना क्षेत्र के बटउआ गांव की शांति कुंवर (52), उनकी बेटी अंजलि कुमारी और नतिनी काजल कुमारी के रूप में की गई है।
ग्रामीणों के अनुसार, तीनों रविवार की सुबह करीब 10 बजे जंगल की ओर निकली थीं। आशंका जताई जा रही है कि जंगल के रास्ते में पड़ने वाले घोड़बंधा नाला को पार करते वक्त तीनों तेज बहाव में बह गईं। नाले का पानी गौराहा डैम में जाकर मिलता है, जहां से तीनों के शव बरामद हुए।
परिजन शाम तक तीनों के घर न लौटने पर चिंतित हुए, तो खोजबीन शुरू की गई। सोमवार को भी दिनभर आसपास के क्षेत्रों में तलाश की गई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। मंगलवार सुबह ग्रामीणों ने गौराहा डैम में शवों को देखकर पुलिस को सूचना दी।
मोहम्मदगंज थाना प्रभारी नारायण सोरेन के मुताबिक, सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शवों को बाहर निकलवाया गया। हुसैनाबाद एसडीपीओ एस. मोहम्मद याकूब ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह डूबने से हुई मौत का मामला प्रतीत हो रहा है। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और मामले की छानबीन की जा रही है।
इस हादसे के बाद गांव में मातम पसरा है। तीन पीढ़ियों के सदस्यों की एक साथ मौत से पूरा गांव शोक में डूब गया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रामीणों ने प्रशासन से मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग की है।
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।
Next Story





