कल से मदर डेयरी के दूध की कीमतों में इजाफा, प्रति लीटर 2 रुपए की बढ़ोतरी

दिल्ली-एनसीआर में रविवार से मदर डेयरी के दूध की कीमतों में इजाफा होने जा रहा है. मदर डेयरी दूध (Mother Dairy Milk) की कीमतों में 2 रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी करने जा रही है. रविवार से दूध दो रुपए महंगा मिलेगा. कंपनी का कहना है कि दूध खरीद लागत में बढ़ोतरी हो गई है.इसीलिए दूध की कीमतों में इजाफा (Milk Price Hike) कर दिया गया है. मिल्क कंपनी ने यह घोषणा अमूल और पराग मिल्क फूड्स के 2 रुपए बढ़ाने के बाद की है. दोनों दूध कंपनियों ने दूध की कीमतों में 2 रुपए का इजाफा किया था, जिसके बाद मशहूर कंपनी मदर डेयरी ने भी प्रति लीटर पर 2 रुपए बढ़ाने का फैसला लिया है.
jantaserishta.com
भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।





